छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट (Raipur Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के रमेश बैस ने जीत हासिल की थी. उन्हें 6,54,922 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के सत्य नारायण 4,83,276 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास पर नजर डालें तो सन् 1957 में यह सीट कांग्रेस के राजा बीरेंद्र के हाथ में थी. 1962 में कांग्रेस की केशर कुमारी, 1967 में कांग्रेस के एल. गुप्ता, 1971 में विद्याचरण शुक्ल, 1977 में BLD के पुरुषोत्तम लाल, 1980 व 1984 में कांग्रेस के केयूर भूषण, 1989 में BJP के रमेश बैस ने इस सीट से चुनाव जीता था. 1991 में कांग्रेस के विद्याचरण शुक्ल, 1996 से वर्तमान समय तक BJP के रमेश बैस ने यहां कब्जा जमाया हुआ है.
रमेश बैस का जन्म 2 अगस्त, 1947 को हुआ था. वह पेशे से किसान है. इन्होंने हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा प्राप्त की हुई है.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 9 सीटें आती हैं, जिनमें बलौदा बाजार, रायपुर ग्रामीण, रायपुर शहर दक्षिण, भाटापारा, रायपुर शहर पश्चिम, आरंग, धरसीवा, रायपुर शहर उत्तरी व अभनपुर शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बस्तर | दीपक बैज | कांग्रेस | जीते |
बिलासपुर | अरुण साव | बीजेपी | जीते |
दुर्ग | विजय बघेल | बीजेपी | जीते |
जांजगीर-चम्पा | गुहाराम अजगले | बीजेपी | जीते |
कांकेर | मोहन मांडवी | बीजेपी | जीते |
कोरबा | ज्योत्सना चरणदास महंत | कांग्रेस | जीते |
महासमुंद | चुन्नी लाल साहू | बीजेपी | जीते |
रायगढ़ | गोमती साईं | बीजेपी | जीते |
रायपुर | सुनील कुमार सोनी | बीजेपी | जीते |
राजनंदगांव | संतोष पांडे | बीजेपी | जीते |
सरगुजा | रेणुका सिंह सरूता | बीजेपी | जीते |
Advertisement