Youth Parliament Viral Video : जयपुर में आयोजित 'यूथ पार्लियामेंट' के मंच पर एक बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला. यहां एक युवा प्रतिभागी युवराज चौधरी ने जब गोरखपुर के सांसद और मशहूर अभिनेता रवि किशन के खास अंदाज की नकल की, तो पूरा सदन ठहाकों और तालियों से गूंज उठा. युवराज के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं और खुद सांसद रवि किशन इस युवा के मुरीद हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर युवराज की जमकर तारीफ की है.
रवि किशन के अंदाज में रखी अपनी बात
जयपुर में बीते शुक्रवार यानी 3 जुलाई 2026 को 'यूथ पार्लियामेंट' का तीसरा एडिशन आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से आए 25 युवाओं ने हिस्सा लिया. सभी युवाओं ने शिक्षा, रोजगार और डिजिटल कंटेंट जैसे देश के जरूरी और गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखी.
इसी बीच, जब युवराज चौधरी ने 'ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज' पर बोलना शुरू किया, तो उन्होंने रवि किशन के बोलने के स्टाइल को हूबहू कॉपी किया. उनका यह मजेदार अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा.
प्रिय युवराज चौधरी नेशनल यूथ पार्लियामेंट, जयपुर (तृतीय संस्करण 2026) में मेरे संसदीय व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व जिस आत्मविश्वास, गरिमा और प्रभावशाली शैली से आपने किया, उसके लिए आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
— Ravi Kishan (@ravikishann) July 7, 2026
सदन में आपके प्रभावशाली वक्तव्य, विषय की समझ और उत्कृष्ट प्रस्तुति… pic.twitter.com/srbsHMwA8f
खुद सांसद ने वीडियो शेयर कर दी बधाई
इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही लोगों ने तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया. जब यह वीडियो खुद रवि किशन के पास पहुंचा, तो वे भी युवराज चौधरी के कायल हो गए. उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर इस वीडियो को शेयर करते हुए युवराज की तारीफ की.
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा-
"प्रिय युवराज चौधरी नेशनल यूथ पार्लियामेंट, जयपुर (तृतीय संस्करण 2026) में मेरे संसदीय व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व जिस आत्मविश्वास, गरिमा और प्रभावशाली शैली से आपने किया, उसके लिए आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सदन में आपके प्रभावशाली वक्तव्य, विषय की समझ और उत्कृष्ट प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया. यह देखकर प्रसन्नता होती है कि देश का युवा लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण के प्रति इतनी गंभीरता और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहा है.''
आपको बता दें कि यूथ पार्लियामेंट के इस तीसरे एडिशन का आयोजन संयुक्त रूप से 'युवा साथी ऑर्गनाइजेशन' और 'मंच मिनिस्ट्री' द्वारा किया गया था. इस युवा संसद को आयोजित करने का उद्देश्य देश के युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसद की परंपराओं और देश की प्रशासनिक व्यवस्था से वाकिफ कराना है, ताकि वे देश की राजनीति और कार्यप्रणाली को करीब से जान और समझ सकें.
यह भी पढ़ें- हाथ में आती है पूरी सैलरी, इन देशों में नौकरी करने पर नहीं देना होता है टैक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं