विज्ञापन

खान सर के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले रोशन आनंद कौन हैं? कोचिंग कहलाती है दरोगा फैक्ट्री

पिछले कुछ दिनों से बिहार के दो बड़े कोचिंग टीचर्स एक दूसरे के आमने-सामने हैं. खान सर और रोशन आनंद एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं. दोनों ही बेहद साधारण और गरीब परिवार से निकलकर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं.

रोशन आनंद ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप

मशहूर कोचिंग टीचर खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के बाद एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, जो पटना के ज्ञान बिंदु सेंटर के मालिक रोशन आनंद हैं. खान सर की तरफ से आरोप लगाया गया कि रोशन आनंद ने उनके कोचिंग सेंटर पर हमला करवाया. हालांकि इसके बाद रोशन आनंद की तरफ से भी उन पर गंभीर आरोप लगाए गए, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कोचिंग सेंटर को कुचलने की कोशिश हो रही है. खान सर को तो पूरे देश के लोग जानते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आखिर रोशन आनंद कौन हैं और कैसे वो पटना में कोचिंग इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गए. 

कौन हैं रोशन आनंद?

रोशन आनंद बिहार के सहरसा के गांव धमसेना से आते हैं और बिहार के चर्चित कोचिंग टीचर्स में उनका नाम शामिल है. वो एक किसान परिवार से आते हैं और शुरुआती दौर में आर्थिक तौर पर मजबूत नहीं थे. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की और फिर कोटा चले गए, जहां से उन्होंने इंजीनियरिंग की तैयारी की. AIEEE में अच्छे नंबर आने के बाद इंजीनियरिंग में एडमिशन भी लिया, लेकिन आर्थिक स्थिति के चलते पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी.

इसके बाद रोशन आनंद ने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन सफल नहीं हुए. इसके बाद उन्होंने छात्रों को ट्यूशन देना शुरू किया और 2017 में अपना कोचिंग सेंटर ज्ञान बिंदु खोला. शुरुआत में काफी कम छात्र कोचिंग लेते थे, लेकिन कुछ ही सालों में रोशन आनंद एक बड़ा नाम बन गए और छात्रों की संख्या भी सैकड़ों से हजारों में पहुंच गई. 

कोचिंग सेंटर कहलाता है दरोगा फैक्ट्री

रोशन आनंद का कोचिंग सेंटर ज्ञान बिंदु दरोगा फैक्ट्री के नाम से भी खूब मशहूर है. हर साल दरोगा भर्ती के लिए वो तैयारी करवाते हैं और उनके कोचिंग सेंटर से हजारों युवा दरोगा बन चुके हैं. यानी जो शख्स खुद सरकारी भर्ती का सपना पूरा नहीं कर पाया, वो आज पटना में रहकर कई युवाओं को उनकी मनपसंद नौकरी दिलवाने का काम कर रहा है. 

पांच लाख जवान, AI कैमरे और पैरामिलिट्री... NEET Re-Exam के लिए सरकार ने झोंकी पूरी ताकत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com