West Bengal Summer Vacations: गर्मियां शुरू हो चुकी है, और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां भी होनी शुरू हो चुकी है. हाल ही में पश्चिम बंगाल की सीएम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य भर में बढ़ते तापमान के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां पहले से तय समय से पहले शुरू होंगी. राज्य सचिवालय, मीडिया से बात करते हुए, बनर्जी ने कहा कि शिक्षा विभाग प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत 30 अप्रैल, 2025 तक करने के लिए एक औपचारिक अधिसूचना जारी करेगा.
कई जिलों में चलने लगी है तेज लू
आमतौर पर गर्मी की छुट्टियां मई के दूसरे सप्ताह में शुरू होती हैं. शैक्षणिक कैलेंडर में भी छुट्टियों की तारीखें 9 मई से दी गई है, लेकिन कई जिलों में चल रही लू जैसी स्थिति के कारण एहतियात के तौर पर छुट्टियों को फिर से निर्धारित करने का फैसला लिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीएम ने यह भी कहा कि रविवार और अन्य छुट्टियों को शामिल करने पर छात्रों को आधिकारिक रूप से छुट्टी शुरू होने से पहले लगभग 12 से 13 दिन की छुट्टी मिलेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग जल्द ही डिटेल्स में गाइडलाइन जारी करेगा . स्कूलों को संशोधित कार्यक्रम को कैसे लागू होना चाहिए.
वेस्ट बंगाल का तापमान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि कोलकाता में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है और पूर्वानुमान में बारिश या मौसमी कालबैशाखी (नॉरवेस्टर) के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे पूरे राज्य में चिंता बढ़ गई है.
बांकुरा, पुरुलिया, झारग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जैसे कई जिलों ने पहले गर्मी के कारण स्कूल के समय में बदलाव का अनुरोध किया था. इन जिलों ने प्राथमिक शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया था कि प्राथमिक छात्रों के लिए सुबह की क्लासेस आयोजित की जाएं ताकि नियमित स्कूल के समय में गर्मी से बचा जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं