विज्ञापन

UP Schools Closed : यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही है गर्मी की छुट्टी? जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही समर वेकेशन शुरू होने जा रहा है. इस साल कुल मिलाकर 26 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं. बढ़ती गर्मी के कारण कई राज्यों में पहले से ही गर्मी की छुट्टी शुरू हो गई है.

UP Schools Closed : यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही है गर्मी की छुट्टी? जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
राजस्थान में 17 मई से समर वेकेशन शुरू होंगे.

कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ना शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश में भी इन दिनों गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है, खासकर के स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों का. गर्मी को देखते हुए यूपी के सरकारी स्कूलों में जल्द ही समर वेकेशन शुरू होने जा रही है. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के  शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार इस साल 20 मई से राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगे. यानी अब कुछ ही दिनों में यूपी के स्कूल बंद होने जा रहे हैं. इस साल यूपी के सरकारी स्कूल 20 मई से शुरू होकर 15 जून 2026 तक बंद रहेंगे. यानी स्कूल कुल 26 दिनों ही बंद रहने वाले हैं.

हालांकि राज्य के कई निजी स्कूल अपने हिसाब से गर्मी की छुट्टी का ऐलान करते हैं. इसलिए आपके स्कूल की छुट्टी कब से शुरू होने वाली हैं, इसके लिए अपने स्कूल से संपर्क करें.

गर्मी को देखते हुए पहले ही यूपी के कई जिलों में स्कूलों का समय बदला जा चुकी है. यूपी के कई स्कूल चिलचिलाती धूप के कारण  सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही खुल रहे हैं. 

इन राज्य में शुरू हो चुकी है गर्मी की छुट्टियां

छत्तीसगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में समर वेकेशन शुरू हो चुकी है. दिल्ली के सराकरी स्कूलों में 11 मई 2026 से गर्मी की छुट्टी शुरू हुई है. दिल्ली के स्कूल अब सीधा 1 जुलाई से शुरू होंगे.

बिहार में कब बंद होंगे स्कूल

राजस्थान में 17 मई से समर वेकेशन शुरू होंगे, जो कि 21 जून  तक चलेगा. बिहार में 1 जून से 21 जून तक स्कूल बंद रहेंगे. वहीं हरियाणा के स्कूल की छुट्टी 1 जून से 1 जुलाई तक बंद रहेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com