UP School Protest : यमुना किनारे बसे गांव भटपुरवा समूही में छात्रों ने स्कूल बिल्डिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रोटेस्ट लंबे समय से अटके हुए स्कूल बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन को लेकर था. हालांकि बच्चों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. स्टूडेंट्स स्कूल परिसर के बाहर ही बैठे रहे और क्लास में जाने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी आकर उन्हें नई स्कूल बिल्डिंग बनाने का भरोसा नहीं दिलाता, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे.
बार-बार आवाज उठाने पर भी नहीं हुई कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जानकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए जिम्मेदार अधिकारियों को भी दी गई थी. हालांकि, स्टूडेंट्स का आरोप है कि बार-बार कोशिशों के बावजूद उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका तिवारी ने स्टूडेंट्स से बार-बार क्लास में शामिल होने और स्कूल लौटने की अपील की. लेकिन बच्चे अपनी बात पर अड़े रहे और परिसर के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रखा.
यह विरोध प्रदर्शन स्कूल के बच्चों द्वारा बुनियादी शैक्षिक सुविधाओं के लिए आवाज उठाने का एक और उदाहरण है. विदित हो कि इससे पहले, हमीरपुर में लगभग 300 बच्चों ने स्कूल तक जाने के लिए सही सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट तक 6 किलोमीटर का मार्च निकाला था, जबकि लखनऊ में करीब 250 लड़कियों ने शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था.
उन्नाव से भी स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन की खबर आई है, जहां 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स सड़क पर बैठ गए और मोहन-बांगरमऊ रूट को ब्लॉक कर दिया.
यह भी पढ़ें-आजमगढ़ के स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों और यू-ट्यूबर पर लगा प्रतिबंध हटा, BSA ने 31 जुलाई का आदेश किया रद्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं