विज्ञापन

आजमगढ़ के स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों और यू-ट्यूबर पर लगा प्रतिबंध हटा, BSA ने 31 जुलाई का आदेश किया रद्द

20 अगस्त को जारी नए आदेश में कहा गया है कि पूर्व आदेश की समीक्षा के बाद उसे तत्काल प्रभाव से समाप्त करना उचित पाया गया. इसके साथ ही स्कूलों में प्रवेश और फोटो-वीडियोग्राफी को लेकर लगाए गए प्रतिबंधात्मक निर्देश अब प्रभावी नहीं रहेंगे.

आजमगढ़ के स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों और यू-ट्यूबर पर लगा प्रतिबंध हटा, BSA ने 31 जुलाई का आदेश किया रद्द
31 जुलाई के आदेश का उद्देश्य विद्यालयों में अनधिकृत प्रवेश और बिना अनुमति फोटो-वीडियोग्राफी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना था.

Azamgarh Latest Update : आजमगढ़ में परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों और यू-ट्यूबर के प्रवेश और फोटो-वीडियोग्राफी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने 31 जुलाई को जारी अपने आदेश को अब निरस्त कर दिया है. 20 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व आदेश की समीक्षा के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करना उचित पाया गया.

क्यों जारी किया था आदेश

दरअसल, परिषदीय विद्यालयों में कुछ बाहरी अनाधिकृत व्यक्तियों एवं यू-ट्यूबर के प्रवेश कर विद्यालय परिसर और स्टाफ के फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायतों के बाद बीएसए की ओर से 31 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया गया था. इस आदेश में विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश, फोटो-वीडियोग्राफी सहित अन्य गतिविधियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे.

अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने पूर्व आदेश की समीक्षा के बाद पत्रांक 8508-15/2026-27, दिनांक 31 जुलाई 2026 को जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है. निरस्तीकरण आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा.

दोबारा समीक्षा के बाद लिया फैसला

बीएसए कार्यालय के आदेश के मुताबिक, 31 जुलाई को जारी किए गए निर्देशों की दोबारा समीक्षा की गई. जिसमें पूर्व आदेश को निरस्त करना उचित पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया.

31 जुलाई के आदेश का उद्देश्य विद्यालयों में अनधिकृत प्रवेश और बिना अनुमति फोटो-वीडियोग्राफी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना था. इसके पीछे विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित होने और शिक्षक पद की गरिमा बनाए रखने से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखा गया था.

रिपोर्ट-रवि प्रकाश सिंह



 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com