विज्ञापन

ड्रेस कोड का ऐलान अब, लेकिन यूपी के ये छात्र पहले से ही पहनते आ रहे हैं कॉलेज में यूनिफॉर्म

UP College Dress Code Rules: उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया है, जिसका मकसद अनुशासन और समानता बढ़ाना है. हालांकि यूपी के कई कॉलेज पहले से ही यूनिफॉर्म सिस्टम फॉलो कर रहे हैं, इसलिए वहां छात्रों के लिए कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

ड्रेस कोड का ऐलान अब, लेकिन यूपी के ये छात्र पहले से ही पहनते आ रहे हैं कॉलेज में यूनिफॉर्म
यूपी के कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड

UP College Dress Code Rules: उत्तर प्रदेश की बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में भी अब आपको स्कूल की तरह छात्र-छात्राएं ड्रेस में नजर आएंगे. यूपी सरकार ने राज्य के कॉलेजों के लिए एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. अब सभी सरकारी और सरकारी मदद से चलने वाले कॉलेजों में ड्रेसकोड को अनिवार्य (Mandatory) कर दिया गया है. मतलब अब कुछ पहनकर कॉलेज आना नहीं चलेगा. ऐसे छात्रों की एंट्री पर रोक रहेगी. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यूपी के कई कॉलेज ऐसे हैं जहां यह नियम नया नहीं है, बल्कि यहां स्टूडेंट्स पहले से ही यूनिफॉर्म पहनकर आ रहे हैं. लखनऊ से लेकर नोएडा-गाजियाबाद तक कई बड़े कॉलेजों में ड्रेस कोड पहले से ही लागू हैं. आइए जानते हैं ये कॉलेज और छात्र कौन से हैं और नए फैसले के पीछे की वजह.

यूपी सरकार ने क्यों लिया यह फैसला

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशों पर राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है. उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, इस फैसले को लागू करने के पीछे दो सबसे बड़ी वजहें हैं. पहला अमीरी-गरीबी का भेदभाव खत्म करना. जब कॉलेज में सब एक जैसे कपड़े पहनेंगे, तो आर्थिक रूप से कमजोर और अमीर छात्र-छात्राओं के बीच का अंतर खत्म हो जाएगा. दूसरा इससे कैंपस का माहौल पढ़ाई के लिए बेहतर होगा और छात्रों में एक अनुशासन (Discipline) दिखाई देगा. खास बात ये है कि सरकार ने साफ कर दिया है कि यूनिफॉर्म का रंग, स्टाइल और पैटर्न कैसा होगा, इसका फैसला हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी खुद अपने स्तर पर करेगी.

यूपी के ये छात्र तो पहले से ही पहन रहे हैं यूनिफॉर्म

लखनऊ 

1. नेशनल पीजी कॉलेज (National PG College) के छात्र सालों से तय यूनिफॉर्म पहनकर ही क्लास अटेंड करते हैं.

2. शिया पीजी कॉलेज (Shia PG College) में सरकारी आदेश से बहुत पहले ही ड्रेसकोड लागू है.

3. जय नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (JNPG) में भी यूनिफॉर्म की परंपरा काफी पुरानी है.

4. बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBDU) में भी फॉर्मल ड्रेस कोड का नियम है, खासकर शुक्रवार को सभी स्टूडेंट्स को तय कपड़ों में आना होता है.

इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्र

ABES इंजीनियरिंग कॉलेज (गाजियाबाद) के बीटेक और बाकी कोर्सेज के छात्र फॉर्मल यूनिफॉर्म में दिखते हैं.

GL बजाज इंस्टीट्यूट (ग्रेटर नोएडा) में भी प्रोफेशनल माहौल के लिए पहले से ही ड्रेसकोड तय है.

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी (UPUMS) में भी पढ़ाई करने वाले फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस जरूरी है. लड़कियों के लिए सफेद सलवार सूट और लड़कों के लिए सफेद शर्ट-पैंट फिक्स है.

इन कोर्सेज और कॉलेजों में पहले से था नियम

अगर हम पूरे राज्य की बात करें, तो कुछ खास जगहों पर ड्रेसकोड हमेशा से रहा है. प्रोफेशनल कोर्सेज जैसे इंजीनियरिंग, बीएड (B.Ed) और मैनेजमेंट जैसे कोर्सेज में पहले से ही फॉर्मल कपड़े या यूनिफॉर्म पहननी होती है. राज्य के कई गर्ल्स कॉलेजों में छात्राओं के लिए पारंपरिक रूप से ड्रेसकोड लागू रहा है. कई प्राइवेट और सेल्फ-फंडेड कॉलेज अपनी साख और अनुशासन बनाए रखने के लिए पहले से ही अपना खुद का ड्रेस कोड चला रहे हैं.

BPSC TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन होगा जारी? प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी ने बुलाई बड़ी बैठक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com