विज्ञापन

CBSE 10वीं का रिजल्ट आते ही UMANG ऐप हुआ हैंग, छात्र नहीं चेक पा रहे अपने परिणाम

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई रिजल्ट जारी हो गया है. लेकिन इसी के साथ उमंग ऐप हैंग हो गया है. छात्रों को रिजल्ट देखने में दिक्कत हो रही है.

CBSE 10वीं का रिजल्ट आते ही UMANG ऐप हुआ हैंग, छात्र नहीं चेक पा रहे अपने परिणाम

CBSE ने क्लास 10th का रिजल्ट जारी कर दिया है. शाम 4 बजे से यह रिजल्ट उमंग ऐप पर जारी हुआ है. लेकिन छात्रों पर उमंग ऐप पर रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. छात्रों ने ओटीपी ना जाने जैसी शिकायतें की हैं. भारी ट्रैफिक के वजह से ऐसा होता है. अगर आप ऐप पर रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो कुछ तरीके हम आपको बता रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, शाम 4 बजे जब रिजल्ट आया तो सबसे पहले उमंग ऐप पर ही इसे देखा जा सकता था. ऐसे में छात्रों ने उमंग ऐप और इसकी वेबसाइट पर रिजल्ट देखने की कोशिश की. शुरुआत में कई छात्र अपना रिजल्ट देख भी पाए. लेकिन कुछ देर बात यह ऐप धीमा हो गया. 

UMANG ऐप के अलावा, आप यहां अपना रिजल्ट देख सकते हैं

  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • cbse.gov.in 

DigiLocker से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट या ऐप पर जाएं
  • अपने मोबाइल नंबर या आधार विवरण के साथ साइन-इन करें
  • 'Issued Documents' सेक्शन में जाएं और 'CBSE' चुनें
  • 'Class 10 Marksheet 2026' पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालें.

SMS के जरिए (बिना इंटरनेट के)

  • बिना इंटरनेट के रिजल्ट देखने के लिए अपने फोन से एक मैसेज भेजें:
  • टाइप करें: CBSE10 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <एडमिट कार्ड आईडी>
  • इसे 7738299899 पर भेज दें
     
लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, CBSE 10th Result, CBSE 10th Result 2021, CBSE Advisory, CBSE Board Exam 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com