विज्ञापन

UK Board Result Topper: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल ने किया टॉप, 500 में से हासिल किए 491 अंक

UK Board 10 Class Topper: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया. इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 98.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.

UK Board Result Topper: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल ने किया टॉप,  500 में से हासिल किए 491 अंक
जारी हुआ 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

UK Board Result Topper: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में इस साल अक्षत गोयल ने टॉप किया है. अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया है. बता दें उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के बोर्ड रिजल्ट जारी किए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने यूपी बोर्ड की 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी, वो बोर्ड की साइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा NDTV चेकर की मदद से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. uaresults.nic.in
  2. ubse.uk.gov.in 

NDTV चेकर की मदद से रिजल्ट कैसे चेक करें

NDTV की वेबसाइट पर जाकर भी आप मिनटों में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले इस लिंक NDTV रिजल्ट चेकर पर जाएं. यहां पूछी गई सारी जानकारी भरें. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

रिजल्ट चेक करने के तरीके-

SMS के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट: रिजल्ट को बिना इंटरनेट के भी चेक किया जा सकता है. 

10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए: UT10 <रोल नंबर> लिखकर 5676750 पर भेज दें. रिजल्ट फोन पर आ जाएगा.
12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए: UT12 <रोल नंबर> लिखकर 5676750 पर भेजें दे. रिजल्ट फोन पर आ जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com