विज्ञापन

UK Board Result OUT: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं में कौन सा जिला बना नंबर 1, जानें

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजलट आज सुबह 10:00 बजे जारी किए गए हैं.

UK Board Result OUT: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं में कौन सा जिला बना नंबर 1, जानें
गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने 12वीं कक्षा में टॉप किया है.

Uttarakhand Board Result 2026:उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10:00 बजे जारी कर दिया है. बोर्ड मुख्यालय रामनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की गई. जिन भी बच्चों ने इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है, वो उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल कक्षा 10वीं में कुल 92.10% छात्र पास हुए हैं. वहीं कक्षा 12वीं का परीक्षाफल 85.11% रहा है.

10वीं की रिजल्ट के अनुसार इस साल जिला स्तर पर बागेश्वर जनपद 96.98% प्रदेश में पहले स्थान पर रहा. वहीं 12वीं में भी बागेश्वर जिला 94.81% के साथ शीर्ष पर रहा है.

हाईस्कूल के टॉपर-

  1. पहला स्थान: अक्षत गोपाल  – 98.20% (491/500)
  2. दूसरा स्थान (संयुक्त): ईशांत कोठारी और भूमिका – 98.00%
  3. तीसरा स्थान: योगेश जोशी – 97.80%

इंटरमीडिएट (Class 12th) के टॉपर -

  1. पहला स्थान (संयुक्त): गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता - 98.00% (490/500)
  2. दूसरा स्थान: आर्यन (Aryan) – 97.80%
  3. तीसरा स्थान: वंशिका (Vanshika) – 97.00%

इन वेबसाइट पर जाकर चेक करें रिजल्ट

1.uaresults.nic.in (सीधा लिंक)
2. ubse.uk.gov.in (आधिकारिक वेबसाइट)
3. DigiLocker: छात्र DigiLocker Portal या ऐप के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट हासिल कर सकते हैं
4. SMS सेवा: इंटरनेट न होने पर SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com