UGC NET Answer Key Objection 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 8 जुलाई को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन-नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2025 आंसर की आपत्ति सुविधा बंद कर देगी. पात्र उम्मीदवार UGC NET 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से कोई भी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. उम्मीदवार आंसर की के साथ प्रश्न पत्र और UGC NET रिस्पॉन्स शीट 2025 भी डाउनलोड कर सकते हैं. UGC NET जून रिस्पॉन्स शीट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा.
UGC NET आंसर की 2025 आपत्ति शुल्क
जो उम्मीदवार UGC NET जून 2025 आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे आज शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. UGC NET जून आंसर की 2025 को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क भी देना होगा. भुगतान विंडो भी आज शाम 5 बजे बंद हो जाएगी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का विषय एक्पर्ट के पैनल द्वारा वेरिफाई किया जाएगा.अगर किसी भी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर-की को बदला जाएगा और सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा. फाइनल आंसर-की आधार पर, परिणाम तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा.
UGC NET Answer Key 2025: ऐसे करें आपत्ति दर्ज
- NTA की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं और ‘Challenge(s) regarding Answer Key' पर क्लिक करें.
- अपना आवेदन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें.
- अपने चिह्नित उत्तरों की जांच करने के लिए “उत्तर पत्रक देखें” पर क्लिक करें और आंसर-की को देखने और आपत्तियां उठाने के लिए “चुनौती” का चयन करें.
- ‘फ़ाइल चुनें' का चयन करके एक ही पीडीएफ फाइल में सहायक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- ‘दावों को सबमिट करें और समीक्षा करें' पर क्लिक करें.
- परिवर्तन करने के लिए, ‘अपने दावों को संशोधित करें' पर क्लिक करें या अपनी आपत्तियों की पुष्टि करने के लिए ‘अंतिम सबमिट' के साथ आगे बढ़ें.
- अपने दावों को सहेजें और ‘अभी भुगतान करें' पर क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं