विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2026

UGC Fake University: UGC ने राजस्थान के इस इंस्टीट्यूट को घोषित किया 'फर्जी यूनिवर्सिटी', भूलकर भी न लें दाखिला

UGC की और से जारी किए गए एक नोटिस में कहा गया कि यह सूचित किया जाता है कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, जिला अलवर (राजस्थान) को UGC से मान्यता प्राप्त नही है. इसलिए, इसे कोई भी UG/PG डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है.

UGC Fake University: UGC ने राजस्थान के इस इंस्टीट्यूट को  घोषित किया 'फर्जी यूनिवर्सिटी', भूलकर भी न लें दाखिला
आयोग ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता को फेक संस्थानों में दाखिला न लेने की सलाह दी है.

अगर आप राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, अलवर दाखिले लेने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. क्योंकि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने राजस्थान स्थित इस संस्थान को अपनी 'फर्जी विश्वविद्यालयों' की सूची में शामिल कर लिया है. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट UGC द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है और इसे कोई भी स्नातक (UG) या स्नातकोत्तर (PG) डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है. UGC के संज्ञान में आया था कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर (राजस्थान), UGC अधिनियम, 1956 का उल्लंघन करते हुए डिग्रियां प्रदान कर रहा था. जिसके बाद UGC ने इसका नाम फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल कर लिया है.

UGC की और से जारी किए गए एक नोटिस में कहा गया कि यह सूचित किया जाता है कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, जिला अलवर (राजस्थान), न तो UGC अधिनियम, 1956 की धारा 2(f) के तहत और न ही धारा 3 के तहत UGC द्वारा मान्यता प्राप्त है. इसलिए, इसे कोई भी UG/PG डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है. इस संस्थान द्वारा अब तक प्रदान की गई कोई भी डिग्री उच्च शिक्षा या सरकारी नौकरी के उद्देश्यों के लिए मान्य नहीं है." इस इंस्टीट्यूट द्वारा जारी की गई डिग्रियां उच्च शिक्षा या सरकारी रोज़गार के लिए मान्य नहीं हैं. आयोग ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता को ऐसे संस्थानों में दाखिला न लेने की सलाह दी है.

देश में चल रहे फर्जी इंस्टीट्यूट के नाम

  1. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
  2. बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंडिया, विशाखापत्तनम
  3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन
  4. वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU)
  5. इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग
  6. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS) राज्य सरकार विश्वविद्यालय
  7. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
  8. यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
  9. वोकेशनल यूनिवर्सिटी
  10. ADR-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
  11. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड इंजीनियरिंग
  12. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फ़ॉर सेल्फ़-एम्प्लॉयमेंट
  13. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (Spiritual University)
  14. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट सॉल्यूशन
  15. माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
  16. मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फ़रीदाबाद
  17. दक्षा यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ़ स्किल शिक्षा), रांची
  18. सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर
  19. ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
  20. इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ प्रोफ़ेटिक मेडिसिन (IIUPM), कोझिकोड
  21. सेंट जॉन यूनिवर्सिटी
  22. राजा अरबी यूनिवर्सिटी, नागपुर
  23. नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर
  24. उषा लछमनन कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन
  25. श्री बोधि एकेडमी ऑफ़ हायर एजुकेशन
  26. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी
  27. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
  28. नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़
  29. भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
  30. महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा
  31. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
  32. इंस्टीट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UGC Fake University, UGC, UGC Rajeev Gandhi Institute Of Technology & Management
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com