विज्ञापन

MBA-MCA Admission 2026: TS ICET का फाइनल अलॉटमेंट जारी, 24 अगस्त तक पूरा करें यह काम

अलॉटमेंट देखने के लिए, कैंडिडेट्स को अपना लॉगिन नंबर, हॉल टिकट नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि डालनी होगी. बता दें कि अलॉटमेंट की जानकारी में कॉलेज, कोर्स, ट्यूशन फीस और एडमिशन से जुड़े आगे के गाइडलाइन शामिल हैं. जिन कैंडिडेट्स को सीट मिली है, उन्हें तय समय के अंदर फीस का भुगतान और सेल्फ-रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी.

MBA-MCA Admission 2026: TS ICET का फाइनल अलॉटमेंट जारी, 24 अगस्त तक पूरा करें यह काम
अलॉटमेंट ऑर्डर देखने के लिए, कैंडिडेट्स को अपना लॉगिन नंबर, हॉल टिकट नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि डालनी होगी.

TS ICET 2026: तेलंगाना काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TGCHE) ने MBA और MCA प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स के लिए TS ICET 2026 फाइनल फेज का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इसमें हिस्सा लिया और अपने वेब ऑप्शन चुने थे, वे ऑफिशियल काउंसलिंग वेबसाइट tgicet.nic.in पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं. आइए जानते हैं सीट अलॉटमेंट कैसे चेक करें और सीट मिलने के बाद आगे की प्रोसेस क्या है...

TS ICET 2026 फाइनल फेज अलॉटमेंट कैसे देखें?

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट tgicet.nic.in पर जाएं.
  2. अब आप होमपेज पर, फाइनल अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करें.
  3. लॉगिन डिटेल्स जैसे लॉगिन ID नंबर, हॉल टिकट नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि डालिए.
  4. इसके बाद आप 'साइन इन' पर क्लिक करिए और फाइनल फेज अलॉटमेंट लिंक खोलिए.
  5. कॉलेज, कोर्स और फीस की डिटेल्स देखें.
  6. अंत में आप अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करके सेव कर लीजिए.

TS ICET 2026: कैंडिडेट्स को आगे क्या करना है?

जिन कैंडिडेट्स को सीट मिली है, उन्हें 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 के बीच वेबसाइट के जरिए ट्यूशन फीस का भुगतान और सेल्फ-रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी. उन्हें 22 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच अलॉट किए गए कॉलेज में जाकर फिजिकली रिपोर्ट भी करना होगा.

अलॉटमेंट कैंडिडेट की TS ICET रैंक, वेब ऑप्शन, रिजर्वेशन नियमों, सीट की अवलेबिलिटी और लागू एडमिशन क्राइटेरिया पर आधारित है. कैंडिडेट्स को अलॉटमेंट ऑर्डर में फीस की रकम और गाइडलाइन्स को ध्यान से वेरिफाई करना चाहिए.

यूनिवर्सिटी और प्राइवेट बिना सरकारी मदद वाले कॉलेजों में MBA और MCA एडमिशन के लिए स्पॉट एडमिशन गाइडलाइंस 24 अगस्त 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएंगी.

यह भी पढ़ें- UP School Protest: नई बिल्डिंग की मांग को लेकर स्कूल छोड़ धरने पर बैठे बच्चे, क्लास में जाने से किया मना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com