Top Engineering Colleges without 75% Criteria: CBSE 12वीं के नंबरों और री-वैल्यूएशन को लेकर परेशान चल रहे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को बड़ा झटका लगा है. अब तक स्टूडेंट्स इस उम्मीद में थे कि सीबीएसई रिजल्ट विवाद के बाद IIT में एडमिशन के लिए जरूरी 75% मार्क्स वाले नियम में कोई छूट मिलेगी, लेकिन इस पर फुल स्टॉप लग गया है. इस साल JEE काउंसलिंग की कमान संभाल रहे आईआईटी रुड़की ने साफ कर दिया है कि 75 प्रतिशत अंकों की शर्त में कोई बदलाव या छूट नहीं दी जाएगी. लेकिन आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. देश में कई ऐसे टॉप सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जहां एडमिशन के लिए 12वीं में 75% नंबर होना बिल्कुल जरूरी नहीं है. आप अपने जेईई मेन स्कोर और 12वीं के 60% के दम पर इन शानदार कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं. आइए जानते हैं छात्रों के पास कौन-कौन से बेस्ट ऑप्शन हैं, वे कहां-कहां एडमिशन ले सकते हैं.
IIT रुड़की ने क्या कहा?
आईआईटी रुड़की का कहना है कि 'इस रेस में देशभर के 36 अलग-अलग शिक्षा बोर्डों के छात्र शामिल होते हैं, इसलिए किसी एक बोर्ड के चलते नियम नहीं बदले जा सकते हैं. दरअसल, इस साल सीबीएसई की तरफ से पहली बार अपनाई गई ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) यानी कंप्यूटर स्क्रीन पर कॉपियां चेक के सिस्टम की वजह से कई स्टूडेंट्स के नंबर फिजिक्स, केमिस्ट्री या मैथ्स में 75% से कम रह गए हैं. कॉपियों में गड़बड़ी की शिकायत के बाद सरकार ने जांच कमेटी तो बिठा दी है और छात्रों ने री-वैल्यूएशन के लिए अप्लाई भी किया है, लेकिन अगर री-वैल्यूएशन के बाद भी आपके नंबर 75% से कम रह जाते हैं, तो आपके लिए IIT और NIT के दरवाजे इस साल के लिए बंद हो जाएंगे.
75% से कम नंबर पर कौन-से इंजीनियरिंग कॉलेज में ले सकते हैं एडमिशन
- दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU), दिल्ली
- नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT), दिल्ली
- इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन (IGDTUW)
- COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे
- वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (VJTI), मुंबई
- जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
- दिल्ली यूनिवर्सिटी (Faculty of Technology)
- USICT (गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली)
- असम यूनिवर्सिटी, सिलचर
- तेजपुर यूनिवर्सिटी, असम
IIIT Delhi, IIIT Hyderabad और IIIT Bangalore में भी मिल सकता है एडमिशन
ये इंजीनियरिंग कॉलेज भी हैं बेस्ट चॉइस
- HBTU कानपुर
- LNMIIT जयपुर
- IET लखनऊ
- ICT मुंबई
- थापर इंस्टीट्यूट, पटियाला
- MIT पुणे
ये भी पढ़ें - पांच लाख जवान, AI कैमरे और पैरामिलिट्री... NEET Re-Exam के लिए सरकार ने झोंकी पूरी ताकत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं