Cheapest Universities in World 2026 : विदेश में पढ़ाई करने की जब बाती है तो सबसे बड़ा चैलेंज रहने, खाने और फीस के खर्चे का होता है. जिसके कारण ज्यादातर भारतीय स्टूडेंट्स का सपना अधूरा रह जाता है. अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में हायर एजुकेशन पर लाखों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में कई ऐसी यूनिवर्सिटी भी हैं जो कम फीस में क्वालिटी एजुकेशन देने का काम करती हैं. आज के इस आर्टिकल में हम दुनिया की 10 ऐसी यूनिवर्सिटीज के बारे में बताएंगें, जो आपको कम पैसे में अच्छी एजुकेशन देने में मदद करेंगी और विदेश से डिग्री पाने की आपकी ख्वाहिश को भी पूरा करेंगी.
ये हैं दुनिया की 10 किफायती यूनिवर्सिटी
- यूनिवर्सिटी ऑफ वुर्जबर्ग (जर्मनी)
- यूनिवर्सिटी ऑफ वारसॉ (पोलैंड)
- यूनिवर्सिटी ऑफ हेलसिंकी (फिनलैंड)
- यूनिवर्सिटी ऑफ ओस्लो (नॉर्वे)
- यूनिवर्सिटी ऑफ बर्गंडी (फ्रांस)
- ओसाका यूनिवर्सिटी (जापान)
- ब्रैंडन यूनिवर्सिटी (कनाडा)
- फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (अमेरिका)
- यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अर्कांसस (अमेरिका)
- यूनिवर्सिटी ऑफ ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना)
फीस के साथ रहने के खर्च पर भी दें ध्यान
एकसर्प्ट का कहना है कि विदेश में पढ़ाई करते समय केवल ट्यूशन फीस ही नहीं, बल्कि रहने, खाने, मेडिकल इंश्योरेंस और ट्रैवल एक्सपेंशेस को भी ध्यान में रखना चाहिए. जर्मनी, पोलैंड और मलेशिया जैसे देशों में रहने का खर्च भी कई अन्य देशों की तुलना में कम माना जाता है.
स्कॉलरशिप से और कम हो सकता है खर्च
दुनिया भर की यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप और फाइनेंशियल असिस्टेंस स्कीम भी अवलेवल कराते हैं. सही समय पर अप्लाई करके और बेहतर अकादमिक रिकॉर्ड के जरिए स्टूडेंट अपनी पढ़ाई का खर्च काफी हद तक कम कर सकते हैं.
जरूरी बातविदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे यूनिवर्सिटी की फीस, कोर्स की एफिलिएशन है की नहीं, रहने के खर्च और स्कॉलरशिप का पूरा एनालिसिस करने के बाद ही अप्लाई करें. सही जानकारी और तैयारी के साथ आप कम बजट में भी विदेश से डिग्री हासिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- CBSE Date Sheet 2027 LIVE: 10 और 12 की कब जारी होगी डेटशीट और कैसे डाउनलोड करें PDF, यहां जानिए हर अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं