दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली (Air Force Golden Jubilee) स्कूल के छात्र शशांक मिश्रा ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92.5 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय जो आज के दौर की जरूरत बन गया है, उसमें शशांक मिश्रा ने 100 में से 98 अंक हासिल किए हैं. वहीं मैथ्स में 90 और सोशल साइंस में 94 अंक हासिल किए हैं. NDTV से खास बातचीत में शशांक मिश्रा ने एग्जाम को लेकर उनकी क्या स्ट्रेटजी थी. इसपर खुलकर बात की. शशांक मिश्रा की एग्जाम स्ट्रेटजी की मदद से आप भी बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकते हैं.
शशांक मिश्रा टिप्स-
रोजाना कितने घंटे पढ़ाई करते थे? शशांक मिश्रा ने बताया कि वो दिन में 4 से 5 घंटे पढ़ाई करते थे. उन्होंने कहा, अगर बच्चे शुरू से ही दिन में 4 से 5 घंटे पढ़ाई करते हैं, तो आसानी से एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाए जा सकते हैं. ये जरूरी नहीं कि आप हर समय पढ़ाई करते रहे. अच्छे नंबर लाने के लिए ज्यादा NCERT की किताबों पर ही फोकस करें. अगर सही से NCERT की किताबें पढ़ी जाएं तो किसी और किताब की जरूर नहीं पड़ती है.
सबसे ज्यादा फोकस किन सब्जेक्ट पर किया? इस सवाल के जवाब में शशांक मिश्रा ने बताया कि उन्होंने सबसे ज्यादा फोकस फिजिक्स और मैथ्स सब्जेक्ट में किया. क्योंकि ये सब्जेक्ट लगातार प्रैक्टिस मांगते हैं. बच्चों को इनपर ज्यादा फोकस करने की जरूरत होती है.
पेपर लिखते समय क्या स्ट्रेटजी थी? शशांक मिश्रा ने एग्जाम को लेकर अपनाई गई अपनी स्ट्रेटजी का जिक्र करते हुए कहा, ज्यादा नंबर वाले सवालों के जबाव पहले देना बेहतर होता है. क्योंकि पेपर की शुरुआत में आपका माइंड ज्यादा फ्रेश रहता है. उसके बाद बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Question) को हल करना चाहिए.
सटीक आंसर कैसे लिखे? शशांक मिश्रा के अनुसार किसी भी पेपर में अच्छे नंबर लाने के लिए राइटिंग और प्रेजेंटेशन काफी जरूरी होता है. इसलिए एग्जाम के दौरान इस पर फोकस जरूर करना चाहिए. आंसर लिखते हुए कीवर्ड (KeyWord) को पहले अच्छे से लिखें और जरूरी हो वहां केस स्टडी भी डालें.
परिवार ने दिया पूरा साथ
शशांक मिश्रा ने बताया कि इसका पूरा श्रेय मैं अपने पिता को देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे समय-समय पर गाइड तो किया ही, साथ ही मुझे हमेशा एहसास करवाया कि मैं अच्छा कर सकता हूं. उन्होंने हमेशा कहा कि नंबर उनके लिए मैटर नहीं करते, मैं कितना सही रूप में सीखता हूं, यही जरूरी है. इसलिए मुझ पर नंबर का कोई दबाव नहीं रहा. इसके साथ ही मेरी मम्मी और दादा जी ने भी मुझे अपनी प्रेरणादायक बातों से प्रेरित किया इसलिए मैं बिना किसी तनाव और दबाव के अच्छा प्रदर्शन कर पाया और साथ ही और बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं. मेरा लक्ष्य है मैं UPSC में अच्छा प्रदर्शन करूं. माता-पिता और ईश्वर का आशीर्वाद में इसके लिए अपने लिए जरूरी मानता हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं