School Holidays In August And September 2026: अगर आप अगस्त और सितंबर में बच्चों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं, तो आने वाले हफ्ते आपके लिए काफी काम के हो सकते हैं. इन दो महीनों में एक के बाद एक कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से कई जगह स्कूल बंद रह सकते हैं. ओणम, ईद-ए-मिलाद, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसी छुट्टियां बच्चों को आराम के साथ परिवार के साथ समय बिताने का मौका दे सकती हैं. हालांकि हर राज्य, हर बोर्ड और हर स्कूल की छुट्टियों की लिस्ट अलग हो सकती है, इसलिए छुट्टी की प्लानिंग करने से पहले अपने स्कूल की सूचना जरूर देख लें.
अलग-अलग राज्यों में अलग नियम
स्कूलों की छुट्टियां हर राज्य और हर स्कूल में अलग हो सकती हैं. इसलिए किसी भी दिन की छुट्टी मानने से पहले स्कूल की तरफ से जारी सूचना देखना जरूरी है. रक्षा बंधन और बाकी बड़े त्योहारों पर तमाम राज्यों में छुट्टी होती है, लेकिन ओणम और बाकी कुछ त्योहार ऐसे हैं, जिनकी छुट्टी देशभर में नहीं होती है.
26 अगस्त- ओणम
26 अगस्त 2026, बुधवार को ओणम मनाया जाएगा. ये केरल का बड़ा त्योहार है. केरल में कई स्कूल इस दिन बंद रह सकते हैं, जबकि दूसरे राज्यों में छुट्टी स्कूल के हिसाब से होगी.
26 अगस्त- ईद-ए-मिलाद
26 अगस्त को ही ईद-ए-मिलाद भी है. ये पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है. कई जगह इस दिन सरकारी छुट्टी रहती है, लेकिन स्कूल बंद होंगे या नहीं, इसकी जानकारी स्कूल की तरफ से ही दी जाती है.
28 अगस्त- रक्षाबंधन
28 अगस्त 2026, शुक्रवार को रक्षाबंधन है. इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं. कई स्कूलों में छुट्टी हो सकती है और शुक्रवार होने की वजह से बच्चों को लंबा वीकेंड भी मिल सकता है.
4 सितंबर- जन्माष्टमी
4 सितंबर 2026, शुक्रवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी. भगवान कृष्ण के जन्मदिन के मौके पर कई जगह स्कूल बंद रह सकते हैं. जहां ये त्योहार बड़े स्तर पर मनाया जाता है, वहां छुट्टी मिलने की उम्मीद ज्यादा रहती है.
14 सितंबर- गणेश चतुर्थी
14 सितंबर 2026, सोमवार को गणेश चतुर्थी है. महाराष्ट्र समेत कई जगह स्कूल बंद रह सकते हैं. सोमवार को छुट्टी होने पर कई बच्चों को लगातार तीन दिन का आराम भी मिल सकता है.
छुट्टी से पहले स्कूल की सूचना जरूर देखें
ये तारीखें सरकारी छुट्टियों की लिस्ट के आधार पर हैं. सभी स्कूलों में एक जैसी छुट्टी होना जरूरी नहीं है. इसलिए अपने स्कूल की सूचना देखकर ही छुट्टी की प्लानिंग करें. इसके लिए स्कूलों की तरफ से कैलेंडर जारी किए जाते हैं, साथ ही छुट्टी से पहले पेरेंट्स को मैसेज के जरिए भी सूचित किया जाता है.
ये भी पढ़ें - Telegram पर लीक नहीं हुआ NEET PG का पेपर, NBEMS ने खारिज किए दावे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं