विज्ञापन

एग्जाम सेंटर में क्रिकेट खेल रहे थे बच्चे! परीक्षा देने पहुंचा कैंडिडेट ऐसा नजारा देखकर रह गया हैरान

शिक्षक भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी ने एग्जाम सेंटर का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद RPSC के इंतजाम पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

एग्जाम सेंटर में क्रिकेट खेल रहे थे बच्चे! परीक्षा देने पहुंचा कैंडिडेट ऐसा नजारा देखकर रह गया हैरान
राजस्थान में सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा के दौरान जयपुर में अजब नजारा देखने को मिला.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जब जयपुर के जमवारागढ़ क्षेत्र में जब अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचा तो वहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. बच्चों से पूछताछ में जो जानकारी सामने आई, उसे जानकर वो हैरान रह गया. उसे पता चला कि ना तो वो सही लोकेशन पर पहुंचा था और ना ही उस स्कूल में परीक्षा हो रही थी. 

37 किमी दूर परीक्षा केंद्र, 50 अभ्यर्थी परेशान 

अभ्यर्थी ने बताया कि उसे जमवारामगढ़ (जयपुर) में सायपुरा के सरकारी स्कूल में एग्जाम सेंटर आवंटित हुआ था. गूगल लोकेशन के जरिए वो सेंटर के लिए पहुंचा तो देखा कि वहां पर कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं. उसने आसपास लोगों से पूछा तो पता चला कि यह वो स्कूल नहीं है, जहां परीक्षा होनी थी. बल्कि उसका परीक्षा केंद्रर तो 37 किलोमीटर दूर है. अभ्यर्थी वीडियो में बता रहा है कि कुछ बच्चों ने से यह भी बताया कि करीब 40 से 50 और अभ्यर्थी इसी जगह पर पहुंचे थे. 

एडमिट कार्ट पर फोन नंबर भी गलत? 

इसके बाद अभ्यर्थी ने एडमिट कार्ड पर लिखे स्कूल के फोन नंबर पर कॉल किया. वह झुंझुनू में किसी व्यक्ति ने उठाया. साथ ही हेल्पलाइन नंबर पर भी किसी प्रकार की मदद नहीं मिली. उसने पूरे घटनाक्रम को वीडियो में रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो रहा है और लोग आरपीएससी के इंतजामों पर सवाल उठा रहे हैं. 

1221 एग्जाम सेंटर पर 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी रजिस्टर्ड 

बता दें कि रविवार (12 जुलाई) से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 शुरू हुई है. जो 18 जुलाई तक जारी रहेगी. परीक्षा में राजस्थान के करीब 12.30 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं. इसके लिए 27 जिलों में 1221 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं. 

यह भी पढ़ेंः 10 मिनट की देरी ने तोड़ा सपना, आंखों में आंसू लेकर परीक्षा केंद्र से घर लौटी प्रियंका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RPSC, Rajasthan Second Grade Teacher Recruitment, Jaipur News, Rajasthan News, Govt Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com