UP Home Guard Final Marks 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज यानी 24 अक्टूबर 2026 को यूपी होमगार्ड भर्ती (नामांकन 2025) के फाइनल स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उन्हें इस परीक्षा में कुल कितने नंबर मिले हैं. स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें स्टेप बाय स्टेप यहां बता रहे हैं.
यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026 आउट नोटिस लिकं
मोबाइल से यूपी होमगार्ड स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड:
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए "यूपी होमगार्ड नामांकन 2025 के फाइनल मार्क्स" से संबंधित लेटेस्ट नोटिस लिंक पर क्लिक करिए.
- अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा.
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (Date of Birth) सही-सही तरीकें से भरिए.
- डिटेल्स भरने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करिे.
- आपका फाइनल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. अब आप इसे डाउनलोड कर लीजिए और एक प्रिंट आउट भी निकाल लीजिए.
23 नवंबर तक ही देख सकेंगे अपने नंबर
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फाइनल मार्क्स देखने का यह लिंक वेबसाइट पर केवल एक सीमित अवधि के लिए ही एक्टिव रहेगा. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अभ्यर्थी 23 नवंबर 2026 तक ही अपने नंबर देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इस तारीख के बाद लिंक को हटा दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना स्कोर चेक कर लें.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
विदित है कि बोर्ड ने इस बड़ी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम पहले ही 3 अक्टूबर 2026 को घोषित कर दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं