LIVE: RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Declared | आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं का परिणाम आज जारी कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों की घोषणा की. आपको बता दें कि परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलीं थीं. जिसके लिए 9 लाख 58 हजार 72 छात्र ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. कड़ी निगरानी के बीच ये परीक्षा कराई गई थीं. अब स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.
राजस्थान बोर्ड आज 10 बजे जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे तुरंत करें चेक
Rajasthan Board 12th Result 2026 out: 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें
रिजल्ट चेक करने के लिए आप यहां बताए जा रहे आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को आसानी से देख सकते हैं :
- RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
- 12वीं आरबीएसई परिणाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- उस स्ट्रीम के नाम पर क्लिक करें जिसका रिजल्ट देखना है.
- अब अपना रोल नंबर भरें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- RBSE 12वीं का परिणाम 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा
- छात्रों को तत्काल संदर्भ के लिए rajresults.nic.in पर उपलब्ध RBSE 12वीं का परिणाम 2026 सहेज कर रखना चाहिए.
Rajasthan Board 12th Result 2026: रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
राजस्थान बोर्ड १२वी के नतीजे चेक करने के लिए इन ऑफिसियल websites पर विजिट कीजिए: rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in
RBSE Class 12th Result 2026 Pass Percentage: पास होने के लए 33 प्रतिशत अंक जरूरी
राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे. जबकि एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए. इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के मन में कई सवाल उठ रहे होंगे. ऐसे में स्टूडेंट्स के FAQ भी बनाए गए हैं जहां पर आप अपने कंफ्यूजन को दूर कर सकते हैं.
Rajasthan Board 12th Marksheet: मार्कशीट में क्या होगा शामिल
पर्सनल डिटेल्स: छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और नामांकन संख्या (Enrollment Number).
स्कूल का नाम: वह विद्यालय जहां से आपने परीक्षा पास की है.
सब्जेक्टवाइज नंबर: अनिवार्य (Hindi/English) और वैकल्पिक विषयों के अलग-अलग अंक.
अंकों का विभाजन: थ्योरी (Theory), सत्रीय (Sessional) और प्रैक्टिकल (Practical) के अंक अलग-अलग कॉलम में.
टोटल नंबर: प्रत्येक विषय के कुल अंक और सभी विषयों का ग्रांड टोटल.
रिजल्ट स्टेटस: पास (Pass), फेल (Fail) या सप्लीमेंट्री (Supplementary) की जानकारी.
डिवीजन: प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी (Division).
Distinction (D): अगर किसी विषय में 75% से अधिक अंक हैं, तो उसके आगे 'D' अंकित होता है.
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं FAQ
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कौन घोषित करेगा
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर में एक औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक तौर पर रिजल्ट घोषित कर सकते हैं. साथ में उनके साथ बोर्ड सचिव भी होंगे.
RBSE 12वीं रिजल्ट कैसे देखें
इन वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं- rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in
क्या तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट साथ आएगा
आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है. लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है.
आरबीएसई 12वीं मार्कशीट पर क्या-क्या चेक करें
रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, विषय का नाम, स्कूल का नाम, थ्योरी मार्क्स, प्रैक्टिकल मार्क्स, टोटल मार्क्स, रिजल्ट का स्टेटस और डिवीजन.
क्या राजस्थान बोर्ड री एग्जामिनेशन कराता है?
आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं है.
कौन थे पिछले साल के राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर
रैंक नाम प्रतिशत स्ट्रीम
1 प्रीति 99.80% साइंस
1 अनुप्रिया राठौड़ 99.60% आर्ट्स
1 कंगना कौशलानी 99.20% कॉमर्स
कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
जो छात्र कंपार्टमेंट कैटेगरी में आएंगे या जो अपनी परफॉर्मेंस सुधारना चाहेंगे, वे RBSE द्वारा अगस्त-सितंबर 2026 में होने वाले एग्जान में शामिल हो सकते हैं.
Latest Board Results Stories
-
Rajasthan Board Result 2026 OUT : राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 97.20 छात्र हुए पास
- Written by: सुभाषिनी त्रिपाठी
- Education
- मार्च 30, 2026 16:43 pm IST
Rajasthan Board 12th Result 2026 Out : आखिरकार राजस्थान बोर्ड ने आज 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. आपको बता दें कि इस बार 20 दिन के अंदर बोर्ड ने परिणाम जारी किए हैं. अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं.
-
Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT : राजस्थान बोर्ड 12वीं में 1st रैंक पर 5 छात्रों ने किया टॉप....
- Written by: सुभाषिनी त्रिपाठी
- Education
- मार्च 30, 2026 17:24 pm IST
Rajasthan Board 12th 2026 Topper : इस बार 20 दिन के अंदर RBSE ने रिजल्ट घोषित किया है. इस बार कुल पासिंग प्रतिशत 97.20 है. जिसमें से छात्रों का पास प्रतिशत 96.46% और छात्राओं का 97.77% रहा. पिछले बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने अपने हुनर से बाजी अपने नाम कर ली है. बता दें इस बार साइंस स्ट्रीम में फर्स्ट रैंक पर 5 लोगों ने टॉप किया है.
-
RBSE 12th Result 2026 LIVE (OUT): राजस्थान बोर्ड 12वीं में बेटियों ने गाड़ा झंडा, टॉप-5 में चार लड़कियां शामिल
- Edited by: मुकेश बौड़ाई, रितु शर्मा
- Education
- मार्च 31, 2026 06:34 am IST
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Today LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है. Rajasthan Board रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.
-
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी, जानें पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा रिजल्ट
- Edited by: रितु शर्मा
- Education
- मार्च 31, 2026 07:59 am IST
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज ऑनलाइन बटन दबाकर राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस साल 97.54% बच्चों ने 12वीं की परीक्षा पास की है.
-
गर्ल्स Vs बॉयज : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, एक बार फिर लड़कियां पड़ी लड़कों पर भारी
- Written by: सुभाषिनी त्रिपाठी
- Education
- मार्च 31, 2026 09:45 am IST
Rajasthan Board 12th Result 2026 out : इस बार आर्ट्स, साइंस Streams में लड़कियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. आइए समझते हैं आंकड़ों से लड़कियों और लड़कों के बीच परसेंटेज में कितना अंतर है.