विज्ञापन
This Article is From May 20, 2025

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख जारी, RBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट 25 और 28 मई को, एक्स पर शेयर की पोस्ट

RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी होने जा रहा है. बोर्ड ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख जारी, RBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट 25 और 28 मई को, एक्स पर शेयर की पोस्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख जारी, RBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट 25 और 28 मई को
नई दिल्ली:

Rajasthan Board Class 12th Result 2025 Date Out: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख जारी कर दी है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) ने घोषणा की है कि आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 25 से 28 मई के बीच घोषित किया जाएगा. बोर्ड ने इसकी जानकारी अपनी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी. बोर्ड ने कहा, ''राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 से 28 मई के बीच जारी होगा, शिक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद जल्द ही तारीख तय की जाएगी.'' 

CBSE Resullt 2025: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम रीवैल्यूऐशन, मार्क्स वेरिफिकेशन और रीवैल्यूऐशन प्रोसेस के लिए कैसे करें अप्लाई

जारी होने के बाद स्टूडेंट राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट की जांच के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड पास प्रतिशत और टॉपरों के नाम भी उजागर करेगा. इसके साथ ही स्टूडेंट NDTV के बोर्ड रिजल्ट https://ndtv.in/education/results पेज से भी अपने नतीजे देख सकेंगे.

JAC 10th 12th Result 2025: कुछ दिन और करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए कब आएगा झारखंड बोर्ड का रिजल्ट

33 प्रतिशत अंक की जरूरत

राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए एक छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी. पासिंग क्राइटेरिया को पूरा करने के लिए छात्रों को थ्योरी परीक्षा में कम से कम 26 अंक और प्रैक्टिकल/इंटर्नल असिस्मेंट में न्यूनतम सात अंक प्राप्त करने होंगे.

जब नाश मनुज पर छाता है,पहले विवेक मर जाता है...पढ़िए 'दिनकर' की पूरी कविताजब नाश मनुज पर छाता है,पहले विवेक मर जाता है...पढ़िए 'दिनकर' की पूरी कविता

19 अप्रैल तक चली थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक चली थी. बोर्ड ने पिछले साल के प्रश्नों के दोहराव की शिकायतों पर 3 अप्रैल को कक्षा 12वीं की बिजनेस स्टडीज परीक्षा रद्द कर दी थी और आरबीएसई 12 वीं बिजनेस स्टडीज का पेपर 9 अप्रैल को आयोजित किया था.

लेखक के बारे में
img
पूनम मिश्रा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Board, Rajasthan Board Result, Rajasthan Board 12th Result 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com