विज्ञापन

पिता ट्रक ड्राइवर, बेटे के 12वीं बोर्ड में 99.20 फीसदी अंक; राजस्थान के धोरों से निकली प्रतिभा ने पेश की मिसाल

बालोतरा के दुदवा गांव के नरेश जाणी ने 12वीं आर्ट्स में 99.20% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. नरेश के पिता ड्राइवर है, उसने सरकारी स्कूल और ऑनलाइन क्लासेज के दम पर यह मुकाम हासिल किया.

पिता ट्रक ड्राइवर, बेटे के 12वीं बोर्ड में 99.20 फीसदी अंक; राजस्थान के धोरों से निकली प्रतिभा ने पेश की मिसाल

राजस्थान के 12वीं बोर्ड रिजल्ट में बालोतरा में शानदार उदाहरण देखने को मिला है. रेगिस्तान के धोरों से निकलकर एक छात्र ने इतिहास रचा है. बालोतरा जिले के दुदवा गांव के होनहार छात्र नरेश जाणी ने 12वीं बोर्ड में 99.20 फीसदी अंक हासिल किए. नरेश जाणी आर्ट्स स्ट्रीम का छात्र है, पिता पूनमाराम पेशे से ड्राइवर है. उसने अपनी मेहनत के दम पर कुल 500 में से 496 अंक प्राप्त किए हैं. आर्थिक बदहाली के बावजूद पिता ने भी बेटे की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी. उनकी इस सफलता की गूंज पूरे राजस्थान में सुनाई दे रही है.  

सरकारी स्कूल और ऑनलाइन पढ़ाई का कमाल

नरेश जाणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुदवा का छात्र है. खास बात यह है कि उसने बोर्ड क्लासेज तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल से की है. छात्र ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लासेज का सहारा लिया और साबित किया कि संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती.

देश सेवा का है जज्बा

सफलता के बाद गांव में जश्न का माहौल है. परिजनों और टीचर्स ने मिठाई खिलाकर नरेश का मुंह मीठा कराया. भविष्य की योजनाओं पर नरेश का कहना है कि उसके कोई विशेष करियर तय नहीं किया है, लेकिन एक अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवा करना चाहता है.  

यह भी पढ़ेंः राजस्थान बोर्ड 12वीं में बेटियों ने गाड़ा झंडा, टॉप-5 में चार लड़कियां शामिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com