NEET Students Punjab: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नीट पेपर लीक मामले को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर हैं. इस मामले में वो सीधे छात्रों से बातचीत कर रहे हैं और अब पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. पंजाब में नीट परीक्षा देने वाले छात्रों को राज्य की रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया गया है. इसे लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और बताया है कि कितने दिन तक छात्रों को मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी.
एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त सफर
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, "कई गरीब बच्चे NEET का पेपर देते हैं. उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते, अभी जब केजरीवाल जी ने NEET के बच्चों से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की. 21 जून को NEET का पेपर है, तो पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा. आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी."
ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਗਰੀਬ ਵਿਦਿਆਰਥੀ NEET ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਕੇਂਦਰ ਤੱਕ ਜਾਣ ਲਈ ਕਿਰਾਏ ਲਈ ਪੈਸੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੇ। ਜਦੋਂ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ NEET ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ, ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਦਦ ਦੀ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ। NEET ਪ੍ਰੀਖਿਆ 21 ਜੂਨ ਨੂੰ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 20, 21 ਅਤੇ 22 ਜੂਨ ਨੂੰ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 20, 2026
केजरीवाल ने शेयर किया था वीडियो
अरविंद केजरीवाल दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सीएम भगवंत मान के सामने नीट छात्रों की परेशानी का जिक्र किया. इससे पहले केजरीवाल ने नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के मैसेज एक वीडियो के जरिए दिखाए थे, जिनमें वो परीक्षा रद्द होने के बाद हो रही परेशानी का जिक्र कर रहे थे. केजरीवाल ने छात्रों से कहा कि उनके बच्चों ने भी आईआईटी से पढ़ाई की है, ऐसे में वो जानते हैं कि बच्चों के लिए उनका करियर और पढ़ाई कितनी जरूरी है.
इसी दौरान केजरीवाल ने बताया था कि कुछ छात्रों ने उनसे पैसों की तंगी की बात भी कही है, ऐसे में वो पंजाब दौरे पर जाकर वहां से सीएम भगवंत मान से बात करेंगे और कम से कम पंजाब में छात्रों के आने-जाने का खर्चा फ्री कर दिया जाएगा.
NFS क्या है? जिसके जरिए नौकरी में आरक्षण खत्म करने की साजिश का आरोप लगा रहे अखिलेश यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं