विज्ञापन

Robot फिल्म की स्टाइल में नकल कर रहे थे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, टीचर ने चश्मा उतारा तो उड़ गए होश!

AI Glasses Cheating Case : इस हाई-टेक चोरी का खुलासा होते ही कॉलेज ने सख्त रुख अपनाया. दोनों छात्रों को तुरंत परीक्षा देने से रोक दिया गया और उन्हें कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है.

Robot फिल्म की स्टाइल में नकल कर रहे थे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, टीचर ने चश्मा उतारा तो उड़ गए होश!
मामला पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का है.

Cheating in Symbiosis College : रजनीकांत की मशहूर फिल्म 'रोबोट' तो आपको याद ही होगी, जिसमें चीची नाम का रोबोट पलक झपकते ही किताबों के पन्ने स्कैन कर लेता था. कुछ ऐसा ही फिल्मी नजारा पुणे के एक नामी कॉलेज में देखने को मिला. यहां इंजीनियरिंग की परीक्षा दे रहे दो छात्र हाई-टेक चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए. जी हां, छात्रों ने इसके लिए बकायदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस स्मार्ट मेटा ग्लासेज का इस्तेमाल किया था. मामला पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का है. तो चलिए जानते हैं, यह परीक्षा की हाईटेक चोरी कैसे पकड़ी गई.

टीचर को ऐसे हुआ शक

परीक्षा हॉल में सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी ड्यूटी पर मौजूद इनविजिलेटर (शिक्षक) की नजर दो छात्रों पर पड़ी. उनके चश्मों की बनावट और डिजाइन आम चश्मों से काफी अलग और भारी दिख रही थी. शिक्षक को कुछ अजीब लगा और उन्होंने तुरंत दोनों को रोककर चश्मों की बारीकी से जांच की. जांच होते ही कॉलेज प्रशासन के होश उड़ गए. क्योंकि वे साधारण चश्मे नहीं, बल्कि कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स से लैस एडवांस स्मार्ट ग्लासेज थे.

तुरंत हुए सस्पेंड, अब जांच कमेटी करेगी फैसला

इस हाई-टेक चोरी का खुलासा होते ही दोनों छात्रों को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया. यूनिवर्सिटी की प्रो-वाइस चांसलर डॉ. विद्या येरवडेकर ने बताया कि मामले को 'अनफेयर मीन्स कमिटी' (कमेटी फॉर चीटिंग केस) के पास भेज दिया गया है.

अंतिम फैसला छात्रों का पक्ष सुनने और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा. अभी यह पता लगाया जा रहा है कि इस चश्मे से प्रश्न पत्र की फोटो लीक की गई थी या इसके जरिए कहीं और से आंसर की मदद ली जा रही थी.

यह भी पढ़ें- UPSC से लेकर NEET और JEE तक...कौन सी परीक्षा सबसे मुश्किल, क्या है इन बड़ी परीक्षाओं का Success Rate?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Engineering Students Cheating, Symbiosis College Cheating Case, AI Glasses Cheating In Exam, Meta Glasses Exam Cheating
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com