विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2023

महाराष्ट्र में अप्रैल तक भरे जाएंगे 30 हजार शिक्षकों के पद

प्रश्नकाल में एक सवाल का जवाब देते हुए केसरकर ने कहा कि आईबीपीएस और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज को भर्ती का जिम्मा दिया गया है.

महाराष्ट्र में अप्रैल तक भरे जाएंगे 30 हजार शिक्षकों के पद
महाराष्ट्र में 30 हजार शिक्षकों के पद भरे जाएंगे (प्रतीकात्‍मक फोटो)
मुंबई:

महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि शिक्षक योग्यता और बुद्धि परीक्षण (टीएआईटी) के माध्यम से शिक्षकों की 30,000 रिक्तियों को भरा जा रहा है और यह प्रक्रिया अप्रैल तक पूरी हो जाएगी.
मंत्री ने कहा कि साल में दो बार टीएआईटी की परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया गया है.

प्रश्नकाल में एक सवाल का जवाब देते हुए केसरकर ने कहा कि आईबीपीएस और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज को भर्ती का जिम्मा दिया गया है.उन्होंने कहा कि ये कंपनियां केंद्र सरकार के लिए भी काम करती हैं और भरोसेमंद हैं. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के अप्रैल तक पूरा हो जाने की उम्मीद है तथा अगले अकादमिक साल में नये शिक्षक अध्यापन के लिए उपलब्ध होंगे.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Posts Of 30 Thousand Teacher, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com