विज्ञापन

NEET UG Re-Exam 2026 के लिए NTA ने जारी की सिटी इंटिमेशन स्लिप, तुरंत करें डाउनलोड

परीक्षा के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा. एनटीए के मुताबिक, परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा.

NEET UG Re-Exam 2026 के लिए NTA ने जारी की सिटी इंटिमेशन स्लिप,  तुरंत करें डाउनलोड
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी देरी के अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर लें.

NEET UG Re-Exam 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 की री-एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) जारी कर दी है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अलॉटेड एग्जाम सिटी (Examination City) की जान सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें अपनी स्लिप

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी देरी के अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर लें. इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा.

वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद, उम्मीदवारों को लॉग-इन करने के लिए अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा. जानकारी डालते ही स्क्रीन पर स्लिप दिखाई देगी, जिसे फ्यूचर के लिए डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.

यह एडमिट कार्ड नहीं है

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह केवल सिटी इंटिमेशन स्लिप (Exam City Slip) है, इसे उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) न समझें. 
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा. री-एग्जाम से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए उम्मीदवार लगातार ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें- NTA डायरेक्टर ने कहा- पहली बार NEET के प्रश्न पत्र पहुंचाने के लिए IAF की मदद ली जा रही है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com