NEET UG Exam Cancelled LIVE Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक होने के बाद देशभर में आयोजित हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) NEET UG 2026 को रद्द कर दिया है. 22 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने इस साल NEET UG परीक्षा में हिस्सा लिया था. NEET UG पेपर लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है. इस मामले में 'मास्टरमाइंड' मनीष यादव को जयपुर में हिरासत में ले लिया गया है. वहीं जांच का दायरा अब तीन राज्यों तक फैल गया है. इस मामले में मंगलवार शाम को महाराष्ट्र के नासिक से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. नासिक पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को हिरासत में लिया है.
जल्द होगा परीक्षा की नई तारीख का ऐलान
नीट एग्जाम की नई तारीख की घोषणा अगले सात से 10 दिनों के अंदर की जाएगी. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि मई 2026 के सत्र के पंजीकरण डेटा और उम्मीदवारी को पुनः आयोजित परीक्षा में आगे शामिल किया जाएगा. किसी भी उम्मीदवार को अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. एनटीए ने यह भी कहा है कि छात्रों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस वापस कर दी जाएगी.
NEET UG Exam Cancelled LIVE Update:
NEET UG Paper Leak Live Updates: अहिल्यानगर से एक और आरोपी गिरफ्तार
NEET UG Paper Leak Live Updates: NEET पेपर लीक का एक और आरोपी धनंजय लोखंडे अहिल्यानगर से गिरफ्तार हुआ है. आरोपी पुणे से भागकर यहां छिपा था. महाराष्ट्र में इस मामले में अब तक दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. जांच के दौरान आरोपी धनंजय लोखंडे का आखिरी लोकेशन पुणे में पाया गया था. पुलिस की छापेमारी से बचने के लिए आरोपी पुणे से भागकर अहिल्यानगर पहुंच गया था.
NEET पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
नीट पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर न्यायिक जांच की मांग की है.
गुरुग्राम के डॉक्टर से अभिभावकों ने 25 से 30 लाख में खरीदा था नीट का पेपर , 4 दिन पहले ही हो गया था सर्कुलेट
(NEET-UG) 2026 पेपर लीक मामले की जांच शुरू हो गई. मंगलवार रात CBI की विशेष टीम जयपुर एसओजी मुख्यालय पहुंची, और जांच शुरू कर दी. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गुरुग्राम के एक डॉक्टर से जयपुर के जमवारामगढ़ निवासी मांगीलाल और दिनेश ने 25 से 30 लाख रुपए में NEET का पेपर खरीदा था. दिनेश ने पेपर अपने बेटे को दिया, जो सीकर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था.
NEET UG Paper Leak Case: यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट ने की NTA को भंग करने की मांग की, PM को लिखा पत्र
NEET UG Paper Leak Case : बताया जा रहा है कि लातूर के एक निजी कोचिंग संस्थान ने कथित तौर पर नीट (यूजी)-2026 के आयोजन से पहले अपने छात्रों के लिए एक मॉक टेस्ट आयोजित किया था. चौंकाने वाली बात यह है कि मॉक टेस्ट के 42 प्रश्न कथित तौर पर वास्तविक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से हूबहू मेल खाते थे.
NEET UG Paper Leak Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित करती है ये परीक्षा
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट [NEET (UG)] का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है. यह सभी मेडिकल संस्थानों में अंडरग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा में दाखिले के लिए एक सामान्य और एकसमान राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा [NEET (UG)] है,
NEET UG Paper Leak Live Updates: 'गेस पेपर' से 120 से अधिक प्रश्न असली परीक्षा में आए
NEET UG Paper Leak Live Updates: जांच में सामने आया है कि सीकर और झुंझुनूं के कई छात्रों को परीक्षा से दो दिन पहले ही 'गेस पेपर' मिल गया था. दावा किया जा रहा है कि इसमें से 120 से अधिक प्रश्न असली परीक्षा में आए. एसओजी जांच मई 8 को शुरू हुई थी.
NEET UG Paper Leak Live Updates: गोपनीय दस्तावेज अवैध रूप से प्रसारित किए गए
NEET UG Paper Leak Live Updates: शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत के अनुसार, नीट परीक्षा 3 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद एनटीए को कई शिकायतें और खुफिया जानकारी मिली कि परीक्षा से पहले ही कुछ गोपनीय दस्तावेज अवैध रूप से प्रसारित किए गए थे.
NEET UG Paper Leak Live Updates: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के तार गुरुग्राम के डॉक्टर से जुड़े
नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रश्नपत्र की एक प्रति को कथित रूप से नासिक की एक प्रिंटिंग प्रेस से लीक करके गुरुग्राम के एक डॉक्टर तक पहुंचाया गया था. हालांकि,उन्होंने कहा कि मामला अभी जांच के अधीन है.
NEET-UG reexamination schedule: कब कब होगा NEET-UG एग्जाम
NEET-UG reexamination schedule: NTA के अनुसार NEET-UG एग्जाम को जल्द ही शेड्यूल किया गया है. 7 से 10 दिन के भीतर नई तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा.
UP से लेकर उत्तराखंड तक, NEET से पहले इन बड़े एग्जाम के भी पेपर हो चुके हैं लीक, देखें पूरी लिस्ट
NEET Exam Cancelled 2026: मेडिकल कॉलेजों में स्नातक कोर्सेज में प्रवेश के लिए नीट (स्नातक)-2026 का अयोजन तीन मई को किया गया था. मंगलवार को पेपर लीक के आरोपों के बीच यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी. सरकार ने सीबीआई को अनियमितताओं की व्यापक जांच का निर्देश दिया है.
NEET 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अब कब होगा री-एग्जाम?
NEET 2026 paper leak: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने मंगलवार को छात्रों को भरोसा दिलाया कि कथित पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के चलते केंद्र सरकार द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द किए जाने के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में मीडिया से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा कि एजेंसी नई परीक्षा की तारीखें तय करने के लिए अपनी टीम के साथ मिलकर काम कर रही है.
NEET Paper Leak: सैंपल पेपर से कितने सवाल हूबहू मैच कर सकते हैं? जानें एक्सपर्ट और छात्रों ने क्या बताया
गेस पेपर को लेकर कोचिंग संचालक सुनील नयन का कहना है कि नीट जैसी बड़ी परीक्षा के गेस पेपर के बारे में अंदाज लगाना भी मुश्किल है. बोर्ड की परीक्षाओं के लिए गेस पेपर आया करते थे. सुनील नयन ने रद्द की गई परीक्षा के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि एनडीए बहुत अच्छा और जल्दी इस कदम को उठाया. अब जो परीक्षा आयोजित होगी उसको आत्मविश्वास के साथ स्टूडेंट दे सकेंगे.
NEET UG Paper Leak Live Updates: सीबीआई कर रही है जांच
सीबीआई की एक टीम मंगलवार देर शाम जयपुर में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप मुख्यालय पहुंची. इसके बाद राजस्थान एसओजी ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अब तक गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी सीबीआई को सौंप दी.
NEET UG Paper Leak Live Updates: आरोपी शुभम खैरनार को कोर्ट में किया जाएगा पेश
NEET UG Paper Leak Live Updates: अधिकारी आरोपी शुभम खैरनार के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. उसे सुबह 11 बजे ट्रांजिट रिमांड के लिए मुंबई CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा. मुंबई से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद, CBI अधिकारी संदिग्ध को दिल्ली ले जाएंगे. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुछ और नामों का खुलासा किया है. नासिक से और भी लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है. कई कोचिंग क्लास संचालक भी CBI की रडार पर हैं.