विज्ञापन

किस राज्य में बढ़ीं कितनी मेडिकल सीटें, NEET री-एग्जाम से पहले देख लीजिए पूरा आंकड़ा

साल 2026 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 780 मेडिकल कॉलेजों में 1,18,190 सीटें हैं. सबसे ज्यादा MBBS सीटों के मामले में कर्नाटक पहले स्थान पर है, जबकि सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेजों के मामले में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है.

किस राज्य में बढ़ीं कितनी मेडिकल सीटें, NEET री-एग्जाम से पहले देख लीजिए पूरा आंकड़ा
भले ही सीटों के मामले में कर्नाटक नंबर वन है, लेकिन अगर बात सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेजों की संख्या की हो, तो बाजी उत्तर प्रदेश मार जाता है.

भारत में डॉक्टर बनने का सपना हर साल लाखों युवा देखते हैं. इसके लिए वे दिन-रात एक करके नीट (NEET UG) परीक्षा की तैयारी करते हैं. लेकिन साल 2026 में नीट परीक्षा को लेकर हुए विवादों और गड़बड़ियों के बाद, छात्रों और पेरेंट्स के मन में मेडिकल सिस्टम को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं जिसमें से एक है आखिर भारत का वो कौन सा राज्य है जहां सबसे ज्यादा मेडिकल सीटें हैं? ऐसे में आगे आर्टिकल में हम आपको भारत में कुल कितनी एमबीबीएस सीटें हैं और किस राज्य के पास ज्यादा सीटें हैं.

भारत में कुल कितनी हैं MBBS सीटें?

साल 2026 के ताजा आंकड़ों की मानें तो इस समय पूरे भारत में करीब 780 मेडिकल कॉलेज हैं. इन सभी कॉलेजों को मिलाकर देश में लगभग 1,18,190 MBBS सीटें मौजूद हैं. बता दें कि पिछले कुछ सालों में सरकार और प्राइवेट सेक्टर के प्रयासों से मेडिकल सीटों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है.

MBBS सीटों के मामले में कौन सा राज्य है नंबर वन?

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के आंकड़ों के मुताबिक, MBBS सीटों के मामले में कर्नाटक पूरे देश में पहले नंबर पर है. यही वजह है कि कर्नाटक को आज के समय में मेडिकल एजुकेशन का सबसे बड़ा हब माना जाता है.

कर्नाटक में साल 2026 तक कुल 72 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें कुल 13,944 MBBS सीटें हैं. जिसमें से सरकारी मेडिकल कॉलेज 24 हैं, इनके पास लगभग 4,249 सीटें हैं. वहीं, प्राइवेट मेडिकल कॉलेज 48 हैं और इनके पास लगभग 9,695 सीटें उपलब्ध हैं.

दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन से राज्य हैं?

MBBS सीटों की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का नाम आता है. यूपी में कुल 12,475 सीटें हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां करीब 12,050 MBBS सीटें मौजूद हैं.

सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेजों वाला राज्य कौन सा है?

यहां आपको एक दिलचस्प बात बताते हैं. भले ही सीटों के मामले में कर्नाटक नंबर वन है, लेकिन अगर बात सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेजों की संख्या की हो, तो बाजी उत्तर प्रदेश मार जाता है. उत्तर प्रदेश में कुल 86 मेडिकल कॉलेज हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं. यूपी के बाद इस लिस्ट में महाराष्ट्र और तमिलनाडु का नंबर आता है.

यह भी पढ़ें- नीट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड कब तक होंगे जारी? नोट कर लें तारीख

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com