विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

GPAT Result 2025: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट आज होगा जारी, सेव कर लें ये लिंक

NBEMS GPAT Result 2025: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) के परिणाम घोषित आज घोषित किए जाएंगे.

GPAT Result 2025: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट आज होगा जारी, सेव कर लें ये लिंक
नई दिल्ली:

NBEMS GPAT Result 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से आज 25 जून को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है. परीक्षा 25 मई को आयोजित की गई थी, और प्रोविजनल आंसर-की 29 मई को जारी की गई थी. इसके बाद अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है. सूचना बुलेटिन के अनुसार, GPAT परिणाम 2025 की घोषणा 25 जून तक की जाएगी. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं.

आंसर-की पहले हो  चुकी है जारी

प्रोविजनल आंसर-की के साथ,आपत्ति विंडो 29 मई को खुली और 1 जून (दोपहर 3 बजे) को बंद कर दी गई थी.  NBEMS ने कहा था कि आंसर-की के "चुनौतियों पर NBEMS का फैसला फाइनल होगा और आगे कोई कॉम्यूनिकेशन नहीं किया जाएगा. NBEMS उम्मीदवारों को उनकी चुनौतियों के परिणाम के बारे में व्यक्तिगत रूप से सूचित नहीं किया जाएगा. वैध स्पष्टीकरण या संदर्भ के बिना चुनौतियों या आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें तुरंत खारिज कर दिया जाएगा. इसमें कहा गया है कि आंसर-की को विशेषज्ञ सभी चुनौतियों की जांच किया गया था.  GPAT 2025 का परिणाम फाइनल आंसर-की पर आधारित होगा.

How to check GPAT result 2025

  • स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • परीक्षा टैब खोलें और फिर GPAT खोलें.
  • GPAT 2025 परिणाम लिंक खोलें.
  • यदि आवश्यक हो तो अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें.
  • सबमिट करें और परिणाम देखें.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
NBEMS GPAT 2025 का परिणाम 25 जून 2025 को घोषित किया जाएगा।
परिणाम आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर देखे जा सकते हैं।
हाँ, 29 मई से 1 जून तक आपत्ति विंडो खुली थी।
NBEMS का निर्णय अंतिम होगा और व्यक्तिगत सूचनाएं नहीं दी जाएंगी।
परिणाम फाइनल आंसर-की पर आधारित होगा जो विशेषज्ञों ने जांची है।

ये भी पढ़ें-त्रिपुरा बना भारत का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य: गोवा और मिजोरम के बाद एक ऐतिहासिक उपलब्धि 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GPAT Result Date, Gpat Result , GPAT Results, GPAT Result 2024, Result 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com