विज्ञापन

MP Board Result: कैसा रहा था एमपी बोर्ड का पिछले साल का रिजल्ट? जानें 10वीं और 12वीं में किसने किया था टॉप

MP Board Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज सुबह 11 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा. इसी के साथ 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा.

MP Board Result: कैसा रहा था एमपी बोर्ड का पिछले साल का रिजल्ट? जानें 10वीं और 12वीं में किसने किया था टॉप

MP Board Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज सुबह 11 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा. इसी के साथ 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा. छात्र Digilocker के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकेंगे. पिछले साल ये नतीजे 6 मई 2025 को जारी किए गए थे. जानें पिछले साल कैसा रहा था एमपी बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं और 12वीं में किसने किया था टॉप. 

MP Board 10वीं के नतीजे- साल 2025 में 

साल 2025 में 10वीं का रिजल्ट 76.22 प्रतिशत रहा था. 9 लाख 53 हजार छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी. मेरिट सूची में भी लड़कियों का दबदबा देखने को मिला था. टॉप-5 में 8 लड़कियां और 3 लड़कों ने जगह बनाई थी. 10वीं में प्रज्ञा जयसवाल ने टॉप किया था.  प्रज्ञा जायसवाल ने 500/500 शत प्रतिशत अंक हासिल किए थे.  

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड का रिजल्ट कुछ ही देर में होगा जारी, QR कोड से करें चेक

एमपी 10वीं बोर्ड रिजल्ट में टॉप पांच में 12 स्टूडेंट्स शामिल थे-

रैंक 1: प्रज्ञा जायसवाल (सतना)- 500 नंबर

रैंक 2: आयुष द्विवेदी (रीवा)- 499 नंबर

रैंक 3: शैजाह फातिमा (जबलपुर) - 498 नंबर

रैंक 4: मानसी साहू (सीधी) - 497 नंबर

रैंक 4: सुहानी प्रजापति (उज्जैन)- 497 नंबर

रैंक 4: शिवांशी पांडे (सतना)- 497 नंबर

रैंक 4: अंजलि शर्मा (रीवा)- 497 नंबर

रैंक 5: सुम्बुल खान (सागर)- 496 नंबर

रैंक 5: तरन्नुम रगरेज (दमोह)- 496 नंबर

रैंक 5: अनिमेष वर्मा (रीवा)- 496 नंबर

रैंक 5: अनुराग कुमार साहू (सिंगरौली)- 496 नंबर

रैंक 5: प्राची कौरव (नरसिंगपुर)- 496 नंबर

MP Board 12वीं के नतीजे- साल 2025 में 

कक्षा 12वीं के परिणाम में भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था. कुल पास प्रतिशत 74.48 प्रतिशत रहा था. 12वीं की मेरिट सूची में 159 स्थानों में से 89 स्थान लड़कियों ने हासिल किए थे. हायर सेकेण्डरी में मैहर जिले के अमरपाटन की शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रियल द्विवेदी ने 492/500 (विज्ञान - गणित समूह) अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था.

एमपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2025 के लिए स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स की सूची इस तरह से थी-

ह्यूमैनिटीज: अंकुर यादव

मैथ के साथ साइंस: प्रियल द्विवेदी (जो ओवरऑल टॉपर भी हैं)

बॉयोलॉजी के साथ साइंस: गार्गी अग्रवाल

कॉमर्स: रिमझिम करोथिया

एग्रीकल्चर: हरिओम साहू

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mp Board, 10th Result Mp Board 2026, Mpbse Mponline, Mpresults Nic In 2026, Mpbse Nic In 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com