विज्ञापन

MP Board Class 12th Topper: छोटी सी उम्र में छिन गया मां-बाप का साथ, दादी के सहारे पढ़ाई कर आर्ट्स स्ट्रीम में मुरैना की श्रुति ने किया टॉप

MP Board Class 12th Topper: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 15 अप्रैल, 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परीक्षा नतीजे एक साथ घोषित कर दिए हैं. इस साल साल 12 वीं कक्षा में कुल 76.01% विद्यार्थी सफल रहे हैं.

MP Board Class 12th Topper: छोटी सी उम्र में छिन गया मां-बाप का साथ, दादी के सहारे पढ़ाई कर आर्ट्स स्ट्रीम में मुरैना की श्रुति ने किया टॉप
श्रुति तोमर ने पूरे मुरैना जिले का नाम रोशन किया है.

MP Board Class 12th Topper: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बुधवार यानी 15 अप्रैल, 2026 को 12वीं कक्षा के नतीजे जारी किए हैं. नतीजों के अनुसार, मुरैना की श्रुति तोमर ने आर्ट्स (कला) स्ट्रीम में पूरे प्रदेश में टॉप किया है. श्रुति तोमर ने 500 में से 489 अंक परीक्षा में हासिल किए हैं. श्रुति तोमर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो दिन में महज दो घंटे ही पढ़ाई करती थी. दो घंटे की पढ़ाई में ही श्रुति तोमर ने ये अंक हासिल करके दिखाएं हैं.

श्रुति तोमर के माता-पिता नहीं और उनकी पढ़ाई दादी और बड़े भाई के सहारे ही हुई  है. श्रुति तोमर ने 2 वर्ष पहले हाईस्कूल की प्रदेश मेरिट सूची में भी पांचवां स्थान प्राप्त कर 98 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. वहीं एक बार फिर श्रुति ने बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया.

दादी हुई भावुक

श्रुति तोमर ने पूरे मुरैना जिले का नाम रोशन किया है, उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है. रिजल्ट आने के बाद परिवार के सदस्यों ने श्रुति तोमर को मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस दौरान श्रुति तोमर की दादी काफी भावुक होते हुए नजर आई.  

इस साल कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट

  1. कक्षा 12वीं में इस साल कुल 76.01% विद्यार्थी सफल रहे हैं.
  2. लड़कियों का पास प्रतिशत 79.41% और लड़कों का पास प्रतिशत 72.39% रहा है.
  3. हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल के घोषित परीक्षा परिणाम में मुरैना जिले के 26 बच्चों ने मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है.
  4. हायर सेकेण्डरी में जिले के 53.17 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं
  5. हाईस्कूल में 54.08 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है.
  6. सफल न होनेवाले विद्यार्थियों को दूसरा मौका दिया जाएगा.
  7. फेल हुए बच्चे और कम अंक लाने वाले बच्चे माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठकर दोबारा एग्जाम दे सकेंगे.

श्रुति तोमर ने कहा कि उनके शिक्षकों के सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी. श्रुति तोमर की तरह ही आकाश अहिरवार ने भी 500 में से 489 अंक परीक्षा में हासिल कर आर्ट्स स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल किया है.

कौन रहा पूरे प्रदेश में टॉपर

12वीं कक्षा में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक यानी 98.8% अंक हासिल किए हैं. ये दोनों की छात्राएं कॉमर्स स्ट्रीम की है. विज्ञान (जीव विज्ञान) में तन्वी कुमावत ने 492 अंक हासिल किए हैं. वहीं  कृषि (Agriculture) में तुलसी राजावत और चंचल कुशवाह ने 493 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है.

ये भी पढ़ें-  MP Board Result: कैसा रहा था एमपी बोर्ड का पिछले साल का रिजल्ट? जानें 10वीं और 12वीं में किसने किया था टॉप

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Board Class 12th Topper, MP Board Arts Stream Topper, Morena Shruti Arts Stream
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com