विज्ञापन

MP Board 9th, 11th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 9वीं और 11वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MP Board 9th, 11th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी किया गया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

MP Board 9th, 11th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 9वीं और 11वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
MPBSE Result 2026

MP Board 9th, 11th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. यहीं से मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं. मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी कुछ ही देर में जारी किया जाएगा. इससे पहले 9वीं और 11वीं के नतीजे जारी हुए हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं और इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस क्या है. 

रिजल्ट ऐसे कर सकते हैं चेक 

  • छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर 'Class 9th' या 'Class 11th' के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर डालें और Captcha भरें.
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

इतने नंबर लाना है जरूरी

परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% नंबर लाना अनिवार्य है, इससे कम नंबर आने पर छात्र को फेल माना जाएगा. इस साल कक्षा 9वीं में लगभग 10 लाख और कक्षा 11वीं में लगभग 7 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, परीक्षा के बाद से ही लाखों छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था.  रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र अपने स्कूल जाकर अपनी मार्कशीट ले सकते हैं.  

मार्कशीट में चेक करें ये चीजें

मार्कशीट रिसीव करने के बाद उसमें छात्रों को कुछ चीजें ध्यान से देखने की जरूरत है. मार्कशीट में आपका नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, हर विषय के नंबर (थ्योरी और प्रैक्टिकल), कुल नंबर और रिजल्ट का स्टेटस होगा. अगर इनमें से किसी में भी कुछ गलती है तो तुरंत स्कूल को सूचित करें. फेल होने वाले छात्रों को भी घबराने की जरूरत नहीं है. उन्हें बोर्ड के नियमों के अनुसार सप्लीमेंट्री एग्जाम देने का मौका मिल सकता है.

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के पांच तरीके, वेबसाइट क्रैश होने पर नहीं होगी परेशानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com