Delhi DoE Result 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education - DoE) शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर सकता है. फिलहाल विभाग की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि रिजल्ट 30 मार्च को ही जारी किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि रिजल्ट आने के बाद इसे कैसे चेक कर सकते हैं.
DoE की तरफ से इससे पहले कक्षा 3 से 5 तक का रिजल्ट 27 मार्च को जारी किया था, साथ ही कक्षा 6 से 8 तक का रिजल्ट 28 मार्च को जारी किया जा चुका है. अब 9वीं और 11वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा.
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए Results 2025-26 या Exam/Re-Exam Result 2025-26 लिंक पर क्लिक करें
- अब एक नया पेज खुलेगा, यहां क्लास से लेकर सेक्शन और स्टूडेंट आईडी दर्ज करनी होगी
- कैप्चा भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें या पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें
तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स
रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों को कुछ दस्तावेज तैयार रखने होंगे. इनमें सबसे जरूरी छात्र आईडी (Student ID), क्लास और सेक्शन की डीटेल और डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारियां हैं. बिना इनके आपको रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो सकती है. रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में अपने नंबर और बाकी डीटेल को अच्छी तरह से देख लें. कोई भी गलती मिलने पर तुरंत अपने स्कूल को इसकी सूचना दें.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो लगातार दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट को फॉलो करते रहें और रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपना स्कोरकार्ड देखें. रिजल्ट आने के कुछ देर बाद ट्रैफिक ज्यादा होने के चलते वेबसाइट धीमी हो सकती है.
ये भी पढ़ें - Rajasthan Board Class 12 Result: 31 मार्च नहीं, इस तारीख तक आ सकता है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; ये है लेटेस्ट अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं