विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2025

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं को लेकर जानें क्या है अपडेट, कहां तक पहुंचा रिजल्ट का काम

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 के बाद जारी होने की पूरी संभावना है. जल्द ही रिजल्ट की डेट भी घोषित कर दी जाएगी.

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं को लेकर जानें क्या है अपडेट, कहां तक पहुंचा रिजल्ट का काम
नई दिल्ली:

MP Board 10th Result 2025 Date and Time:  मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट का लाखों स्टूडेंट्स को इंतजार है. स्टूडेंट्स रिजल्ट की डेट जानने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल डेट नहीं जारी की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के अंत तक रिजल्ट की डेट घोषित हो सकती है. उसके बाद परिणाम जारी की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स  आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या फिर mpresults.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे. इसके अलावा ndtv.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं.

सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड रिजल्ट (MP Board 10th Result 2025 Date) लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी दर्ज करें. रिजल्ट घोषित होते ही स्टूडेंट्स को नोटिफिकेशन आ जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक,  एमपी बोर्ड के 52 मूल्यांकन केंद्रों पर आंसर कॉपियों की जांच चल रही है.सचिव डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि 60 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है. 25 अप्रैल तक सभी कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया जाएगा. 25 अप्रैल के बाद कभी भी नतीजे घोषित हो सकते हैं.

इस दिन हुई थी बोर्ड की परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया जाएगा. वहीं 12वीं की परीक्षा  25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 तक चली थी. इस साल दोनों परीक्षाओं को मिलाकर  16,60,252 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे.

MP Board Result 2025: स्टेप्स वाइज ऐसे कर पाएंग रिजल्ट चेक

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या फिर mpresults.nic.in पर जाना होगा.
  • अब होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक पर क्लिक करें.
  • इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर सबमिट करें.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

ये भी पढ़ें-CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, csirnet.nta.ac.in पर करें चेक 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Board Result, MP Board Result 2024, MP Board Result 2025 Dates, Mp Board Result 2025 12th, Mp Board Result 2025 Date Class 10th
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com