विज्ञापन

MP Board Result 2026 OUT: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

MP Board Result 2026 जारी कर दिया गया है. ऐसे में आइए देखते हैं 10वीं और 12वीं के इस साल के टॉपर्स कौन-कौन हैं.

MP Board Result 2026 OUT: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस साल भी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है.

MP Board Result 10th-12th 2026 OUT : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं. इस साल का रिजल्ट न केवल छात्रों की मेहनत का नतीजा है, बल्कि कई मायनों में खास भी रहा है. अगर आपने भी परीक्षा दी है, तो अब आप अपनी मेहनत का फल MP Board की आधिकारिक वेबसाइट
mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर देख सकते हैं. इस साल भी पिछले साल की तरह लड़कियों ने बाजी मारी है. 10 वीं और 12 वीं दोनों में छात्राओं ने ही टॉप किया है.

MP Board 2026: टॉपर्स की लिस्ट 

MP Board 2026 class 10th Toppers List :10वीं के टॉपर्स

एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक लाकर टॉप किया.

MP Board 2026 class 12th Toppers List : 12वीं के टॉपर्स

वहीं, 12 वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने टॉप किया है. दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं. खुशी भोपाल के सुभाष स्कूल की छात्रा हैं.

10 वीं 12वीं का पासिंग परसेंटेज

  • इस साल 10 वीं का परसेंटेज- 73.42
  • इस साल 12 वीं का पासिंग परसेंटेज 76.01 है

यह भी पढ़ें- MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: कल 11 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव रिजल्ट करेंगे जारी, बोर्ड ने किया कंफर्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Board Result 2026, MPBSE 10th Result, MP Board 12th Result Out, MP Board Toppers List 2026, How To Check MP Board Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com