विज्ञापन
21 minutes ago

MP Board 10th 12th Result 2026 Declared LIVE: मध्य प्रदेश के 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो चुका है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नतीजों की घोषणा की. इस LIVE ब्लॉग में बने रहें, यहां आपको टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन और रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

एनडीटीवी पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • MP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

QR कोड स्कैन कर चेक करें स्कोरकार्ड - 

Latest and Breaking News on NDTV

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट 

mpbse.mponline.gov.in
mpbse.nic.in 
mpresults.nic.in 

Here are the LIVE Updates of MPBSE MP Board Class 10, 12 Result 2026: 

10वीं में इन जिलों ने मारी बाजी

एमपी बोर्ड 10वीं में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले - 

12वीं में इन जिलों ने किया टॉप

12वीं में टॉप करने वाले जिलों की पूरी लिस्ट - 

MP Board 10th District Wise Result: 10वीं में अनूपपुर जिले ने किया टॉप

एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में अनूपपुर जिले ने टॉप किया है. इस जिले का रिजल्ट 95.35 प्रतिशत रहा है. वहीं प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 87.79 प्रतिशत है. 

MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE OUT: पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा रिजल्ट

इस बार एमपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. पिछले साल जहां हायर सेकेंडरी में 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे, वहीं इस बार 12वीं में कुल 76.01 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं और 10वीं का रिजल्ट  73.4% रहा. 

मई में मिलेगा दूसरा मौका

सीएम मोहन यादव ने बताया कि फेल होने वाले या कम नंबर लाने वाले छात्रों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका है. दूसरा बोर्ड एग्जाम 7 मई से शुरू होगा. 

12वीं में कॉमर्स की खुशी ने किया टॉप

भोपाल की कुमारी खुशी राय ने 12वीं में टॉप किया है. वो कॉमर्स की छात्रा हैं. उनके अलावा भोपाल की ही चांदनी विश्वकर्मा ने भी टॉप किया है. दोनों के 594 अंक हैं.  

झाबुआ जिले ने किया टॉप

मध्य प्रदेश में इस साल झाबुआ जिले ने टॉप किया है. यहां का 93.23 प्रतिशत रिजल्ट रहा. 

प्राइवेट और सरकारी स्कूलों का रिजल्ट

प्राइवेट स्कूलों का पासिंग पर्सेंट - 69.67%

सरकारी स्कूलों का पासिंग पर्सेंट - 80.43% 

ऐ MP Board 10th 12th Result OUT: ऐसा रहा 12वीं का रिजल्ट

12वीं में कुल 76.01 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. ये पिछले 16 साल में सबसे ज्यादा है. इनमें 72.39 प्रतिशत छात्र और 79.41 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं. यानी बेटियों ने 12वीं में भी बाजी मारी है. 

10वीं में प्रतिभा ने किया टॉप

सरस्वती ज्ञान मंदिर पन्ना की छात्रा कुमारी प्रतिभा ने 10वीं में टॉप किया है. उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं.

MP Board 10th 12th Result OUT: 10वीं में छात्राओं ने किया टॉप

सीएम मोहन यादव ने बताया कि 10वीं में कुल 235 छात्राओं और 143 छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है. 

सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ा

सरकारी और निजी स्कूलों के रिजल्ट में करीब 8 प्रतिशत का अंतर है. इस बार सरकारी स्कूलों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. 

10वीं का रिजल्ट कैसा रहा?

10वीं में 73.4% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. इनमें 70.31 प्रतिशत छात्र और 77.52 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं.  

एमपी में टूटा 16 साल का रिकॉर्ड

सीएम मोहन यादव ने बताया कि इस बार एमपी में 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. रिजल्ट पिछले 16 साल की तुलना में बेहतर रहा है. 

MP Board 10th 12th Result OUT: सरकारी स्कूलों ने मारी बाजी

सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. 

एमपी में बेटियों ने मारी बाजी

मध्य प्रदेश में पिछले साल की तरह इस साल भी बेटियों ने बाजी मारी है. रिजल्ट में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज काफी अच्छा रहा है. 

एमपी में अनुसूचित जनजाति वाले जिलों ने मारी बाजी

 सीएम मोहन यादव ने बताया कि अनुसूचित जनजाति वाले जिलों ने इस बार बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है. वहां रहने वाले बच्चों ने आसमान को छुआ है. 

सीएम मोहन यादव बोले फिर से मई में होगी परीक्षा

सीएम मोहन यादव ने बताया कि इस बार मई में फिर से बोर्ड परीक्षा होगी. नई शिक्षा नीति के तहत 10वीं और 12वीं की दो बोर्ड परीक्षाएं होंगीं. अगर बच्चों को लगता है कि नंबर कम आए तो उसे मौका मिलेगा, फेल होने वाले छात्रों के लिए भी बड़ा मौका है. 

सीएम मोहन यादव जारी कर रहे हैं रिजल्ट

एमपी बोर्ड का रिजल्ट सीएम मोहन यादव खुद कर रहे हैं. 

किसी भी छात्र का रिजल्ट नहीं रोका गया

बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि इस बार सभी छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है. किसी भी छात्र का परीक्षा परिणाम नहीं रोका गया है. 

MP Board 10th 12th Result OUT: एमपी बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. खुद सीएम मोहन यादव ने रिजल्ट जारी किया. 

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live:मुख्यमंत्री मोहन यादव रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार

एमपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कुछ ही पलों में जारी होने वाला है. सीएम मोहन यादव रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार हैं. 

MP Board 10th 12th Result LIVE: इन तीन वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

mpresults.nic.in

mpbse.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

NDTV के क्यूआर कोड से चेक करें अपना रिजल्ट

एमपी बोर्ड के छात्र एनडीटीवी के इस क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं - 

MP Board 10th 12th Result LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं
  • अपनी क्लास के अनुसार 'MP Board 2026 Class 10' या 'Class 12' के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी (जैसे आवेदन संख्या) भरें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • अपनी मार्कशीट की चेक करें, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: कुछ ही मिनटों में जारी होने वाला है रिजल्ट

एमपी बोर्ड का रिजल्ट अब से कुछ ही मिनटों में जारी होने वाला है. छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें और रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होते ही तुरंत अपना स्कोरकार्ड देखें. 

MP Board 10th 12th Result LIVE: NDTV पर भी चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कुछ ही देर में आने वाला है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्र क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे बोर्ड पेज पर पहुंच सकते हैं. इसके अलावा ndtv.in पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: बोर्ड अध्यक्ष की मौजूदगी में जारी होगा रिजल्ट

सीएम मोहन यादव के अलावा स्कूल शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे. साथ ही टॉपर्स के नाम का ऐलान भी किया जाएगा.  

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: छात्र यहां देख सकते हैं रिजल्ट

एमपी बोर्ड के छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते हैं.

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: जरूरी क्रेडेंशियल्स तैयार रखें छात्र

एमपी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपना Roll Number और Application Number तैयार रखें. 

MP Board Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर (DigiLocker) से डाउनलोड करें मार्कशीट

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप से भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए पहले डिजीलॉकर पर अकाउंट बनाना होगा.

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: थ्योरी और प्रैक्टिकल में पास होना जरूरी

एमपी बोर्ड के साइंस जैसे विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है. अगर किसी एक में छात्र फेल है तो उसे पास नहीं माना जाएगा. 

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: ग्रेस मार्क्स का नियम

एमपी बोर्ड परीक्षा में अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में कुछ नंबरों से फेल हो रहा है, तो बोर्ड नियमानुसार ग्रेस मार्क्स दे सकता है. 

MP Board 10th 12th Result LIVE: दूसरी परीक्षा की तारीख

जो छात्र फेल हो गए हैं या अपने नंबरों से असंतुष्ट हैं, उनके लिए दूसरी मुख्य परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी. इसीलिए घबराने की जरूरत नहीं है.

MPBSE 10th 12th Result LIVE: क्या इस बार भी छात्राएं मारेंगीं बाजी?

एमपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी होने वाला है. माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियां बाजी मार सकती हैं. 

MP Board Result 2026 Marksheet: कब मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट?

रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट एक 'प्रोविजनल मार्कशीट' होगी, ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों से कुछ दिनों बाद मिलेगी.

QR कोड से चेक करें अपना रिजल्ट

एनडीटीवी के इस क्यूआर कोड को स्कैन करके छात्र आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं- 

MP Board 10th 12th Result LIVE: रिजल्ट चेक करने के आसान तरीके

मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर, MPBSE मोबाइल ऐप और एनडीटीवी पर देख सकते हैं. 

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख

जो छात्र किसी कारणवश एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 7 मई 2026 से शुरू होने की संभावना है.

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: पासिंग मार्क्स का नियम

छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने अनिवार्य हैं. प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है. 

MPBSE Result 2026 OUT Soon: कुछ ही घंटे में जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अब से कुछ ही घंटे में जारी हो जाएगा. ठीक 11 बजे सीएम मोहन यादव रिजल्ट जारी करेंगे. 

MP Board 10th 12th Result LIVE: एनडीटीवी पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • MP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

इन पांच तरीकों से चेक करें रिजल्ट

पहला तरीका है आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के जरिए रिजल्ट देखना.

दूसरा तरीका mpresults वेबसाइट का इस्तेमाल करना.

तीसरा तरीका mponline पोर्टल से रिजल्ट चेक करना.

चौथा तरीका DigiLocker ऐप के जरिए रिजल्ट देखना.

पांचवां तरीका SMS के जरिए रिजल्ट प्राप्त करना.

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए मोबाइल ऐप की भी सुविधा

गूगल प्ले स्टोर से 'MPBSE Mobile App' डाउनलोड कर छात्र बिना ब्राउजर खोलें 'Know Your Result' सेक्शन में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं.

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: डिजीलॉकर (DigiLocker) पर मार्कशीट

आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजीलॉकर ऐप से भी डाउनलोड कर सकेंगे, जो हर जगह मान्य होगी.

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: कहां से जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट?

इस बार एमपी बोर्ड का रिजल्ट खुद सीएम मोहन यादव जारी कर रहे हैं. रिजल्ट समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास, भोपाल से जारी किया जाएगा.  

MP Board 10th 12th Result LIVE: SMS से ऐसे देखें अपना रिजल्ट

अगर इंटरनेट धीमा है, तो छात्र 56263 पर मैसेज भेजकर भी रिजल्ट देख सकते हैं. 10वीं के लिए MPBSE10 और 12वीं के लिए MPBSE12 टाइप करें.

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: वेबसाइट्स की लिस्ट

छात्र अपना स्कोरकार्ड mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर देख सकेंगे. भारी ट्रैफिक की स्थिति में NDTV पर भी सीधा लिंक उपलब्ध रहेगा. 

MP Board 12th Toppers 2026:मेरिट लिस्ट भी होगी जारी

रिजल्ट के साथ ही स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल की Toppers List भी जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री मेधावी छात्रों को सम्मानित भी कर सकते हैं. 

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: 16 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला

इस साल प्रदेशभर से करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र (लगभग 9 लाख 10वीं में और 7 लाख 12वीं में) परीक्षा में शामिल हुए थे.

MP Board Result 2026 LIVE: CM मोहन यादव करेंगे घोषणा

इस बार का रिजल्ट खास है, क्योंकि खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित अपने आवास 'समतत्व भवन' से नतीजों की घोषणा करेंगे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com