विज्ञापन

NEET UG 2026: काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रोसेस आज से शुरू, जानें सीट पाने का लास्ट चांस

NEET UG 2026 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने एमबीबीएस खाली सीटों के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू कर दिया है. जानें पूरा शेड्यूल, जरूरी तारीखें और आवेदन के आसान स्टेप्स.

NEET UG 2026: काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रोसेस आज से शुरू, जानें सीट पाने का लास्ट चांस
ऑनलाइन माध्यम से काउंसलिंग फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करें.

NEET UG 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Special Stray Vacancy Round) के लिए ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स को पिछले राउंड की काउंसलिंग में अभी तक कोई सीट अलॉटे नहीं हुई है, उनके लिए सरकारी व प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में खाली पड़ी एमबीबीएस (MBBS) सीटों को पाने का यह गोल्डन चांस है. तो चलिए जानते हैं पूरा शेड्यूल आवेदन करने की फुल प्रोसेस

NEET UG 2026: स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का पूरा शेड्यूल

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Fresh Registration) 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 दोपहर 3:00 बजे तक
  • फीस भुगतान (Payment Facility) 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 शाम 6:00 बजे तक
  • चॉइस फिलिंग (Choice Filling) 2 नवंबर से 5 नवंबर 2026 सुबह 11:00 बजे तक
  • चॉइस लॉकिंग (Choice Locking) 4 नवंबर (शाम 4:00 बजे) से 5 नवंबर 2026 सुबह 11:00 बजे तक
  • सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग (Seat Allotment) 5 नवंबर से 6 नवंबर 2026
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 7 नवंबर 2026 को जारी होगा
  • आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग (Reporting) 7 नवंबर से 16 नवंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक
इस बात का रखें खास ख्लाल

BDS और B.Sc (Nursing) सीटों के लिए छठे राउंड की काउंसलिंग प्रोसेस 17 नवंबर से 19 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. 

काउंसलिंग के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए UG Medical Counselling सेक्शन में जाएं और Special Stray Vacancy Round Registration लिंक पर क्लिक करिए.

  3. एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, पासवर्ड और सेफ्टी पिन करके लॉगिन करना होगा.

  4. इसके बाद जरूरी डिटेल्स भरकर नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा करें. हालांकि, जो उम्मीदवार पहले से रजिस्टर्ड हैं लेकिन सीट नहीं मिली है, उन्हें नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है. वे सीधे चॉइस फिलिंग कर सकते हैं.

  5. ऑनलाइन माध्यम से काउंसलिंग फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करिए.

  6. अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेजों को प्रयोरिटी के क्रम में चुनें और तय समय सीमा के भीतर अपनी चॉइस को लॉक करना न भूलें.

  7. आवेदन प्रोसेस पूरी होने के बाद कंफर्मेशन पेज (Confirmation Page) को डाउनलोड करें और आगे की प्रोसेस के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लीजिए.

यह भी पढ़ें- IP University ने दिया अधूरी डिग्री पूरी करने का आखिरी मौका, ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा, ये है फीस और शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com