विज्ञापन

IP University ने दिया अधूरी डिग्री पूरी करने का आखिरी मौका, ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा, ये है फीस और शेड्यूल

IP University (GGSIPU) ने UG और PG के छात्रों को अधूरी डिग्री पूरी करने का लास्ट चांस दिया है. 6 नवंबर 2026 तक करें आवेदन. जानें परीक्षा शेड्यूल, फीस और जरूरी नियम.

IP University ने दिया अधूरी डिग्री पूरी करने का आखिरी मौका, ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा, ये है फीस और शेड्यूल
ऑड सेमेस्टर परीक्षा (Odd Semester Exams): दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी.

IPU Pending Degree Complete Last Chance: क्या आपकी गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) की डिग्री किसी कारण से अधूरी रह गई है? क्या आपका टाइम फ्रेम खत्म हो चुका है और परीक्षा देने के सारे मौके भी जून 2026 तक समाप्त हो चुके हैं? अगर हां, तो यूनिवर्सिटी ऐसे सभी अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) स्टूडेंट्स को अपनी अधूरी डिग्री पूरी करने का गोल्डन चांस दे रही है. इस स्पेशल एग्जाम के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 नवंबर, 2026 है. ऐसे में चलिए जानते हैं किन्हें मिलेगा परीक्षा में बैठने का मौका और कितनी लगेगी एग्जाम फीस.

किन्हें मिलेगा इस एग्जाम में बैठने का मौका?

आईपी यूनिवर्सिटी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, यह स्पेशल चांस केवल उन्हीं स्टूडेंट्स को दिया जा रहा है जो तय टाइम फ्रेम के भीतर अपना कोर्स पूरा नहीं कर पाए थे और जिनके परीक्षा देने के सभी चांस (Maximum exam chances) जून 2026 तक समाप्त हो चुके हैं.

हालांकि, इसमें एक जरूरी शर्त भी है. परीक्षा में बैठने की इजाजत केवल उन्हीं छात्रों को दी जाएगी, जिन्होंने अपने कोर्स की अन्य सभी आवश्यक शर्तों (Course requirements) को  पूरा कर लिया है.

ये नियम जान लीजिए

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक छात्रों को उन सभी विषयों या पेपर्स की एक लिस्ट (List of subjects) सौंपनी होगी, जिनकी वे परीक्षा देना चाहते हैं. इसके साथ ही, आवेदन फॉर्म पर संबंधित कॉलेज के डीन, डायरेक्टर या प्रिंसिपल के सिग्नेचर (Signatures) होना जरूरी है. इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा, ये है पूरा शेड्यूल

यूनिवर्सिटी इस स्पेशल एग्जाम का आयोजन दोनों (ऑड और इवन) सेमेस्टर्स के लिए ऑफलाइन मोड में करेगी. परीक्षा का संभावित शेड्यूल इस तरह है-

ऑड सेमेस्टर परीक्षा 

दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी.

इवन सेमेस्टर परीक्षा

मई से जून 2027 के बीच आयोजित की जाएगी.

कितनी देनी होगी फीस?

कंटिन्यूएशन फीस

छात्रों को 25,000 की Continuation Fee फीस देनी होगी.

परीक्षा फीस

इसके अलावा, छात्र जितने भी विषयों (Subjects) की परीक्षा देना चाहते हैं, प्रति विषय उन्हें 1,200 अलग से जमा करने होंगे.

क्योंकि यह अधूरी डिग्री पूरी करने का बिल्कुल आखिरी मौका है, इसलिए समय सीमा बीतने से पहले ही अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें.

यह भी पढ़ें- CBSE Board Date Sheet 2027 LIVE: क्या आज जारी हो जाएगी 10-12वीं की डेटशीट? जानिए कैसे करें PDF डाउनलोड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com