विज्ञापन

चुनाव में हार के बाद वकालत करती दिखीं ममता बनर्जी, इस कॉलेज से की थी लॉ की पढ़ाई

Mamata Banerjee Lawyer: 2026 विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की पढ़ाई और वकालत की चर्चा फिर तेज हो गई है. छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाली ममता ने इतिहास, इस्लामिक स्टडीज और एजुकेशन में डिग्री लेने के बाद कानून की पढ़ाई भी की थी.

चुनाव में हार के बाद वकालत करती दिखीं ममता बनर्जी, इस कॉलेज से की थी लॉ की पढ़ाई
Mamata Banerjee Lawyer: ममता बनर्जी ने इस कॉलेज की है लॉ की पढ़ाई

Mamata Banerjee Lawyer: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में हार के बाद ममता बनर्जी अब क्या करेंगी. क्या वो सक्रिय राजनीति में रहेंगी या फिर कुछ और करेंगी. इस कुछ और का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरों से मिल रहा है. चुनावी झटके के बीच सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और पढ़ाई से जुड़ी बातें वायरल हो रही हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहीं. बल्कि उन्होंने इतिहास, शिक्षा और लॉ जैसे विषयों में कई डिग्रियां हासिल कीं. छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाली ममता ने अपने शुरुआती दिनों में स्कूल में पढ़ाने का काम भी किया था.

इस कॉलेज से की थी लॉ की पढ़ाई

ममता बनर्जी जितनी मंझी हुई राजनेता रहीं हैं. उतनी ही ज्यादा पढ़ी लिखी भी हैं. ममता बनर्जी ने कोलकाता के जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की थी. कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक वकालत भी की. ममता बनर्जी की पढ़ाई में आपको काफी वेरिएशन मिलेंगे रही है. उन्होंने जोगमाया देवी कॉलेज से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद कलकत्ता यूनिवर्सिटी से इस्लामिक हिस्ट्री में एमए भी किया. फिर श्री शिक्षायतन कॉलेज से बीएड की डिग्री ली. इसके बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी की.

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर

कॉलेज के दिनों में ही ममता बनर्जी छात्र राजनीति से जुड़ गई थीं. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की वेबसाइट के मुताबिक वो वेस्ट बंगाल छात्र परिषद की एक्टिव मेंबर रहीं. 1977 से 1983 के बीच उन्होंने संगठन में कई जिम्मेदारियां निभाईं.

60 रुपये सैलरी के लिए बनीं टीचर

ममता बनर्जी ने एक बार बताया था कि पिता के निधन के बाद उन्होंने एक प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाया था. इसके बदले उन्हें हर महीने 60 रुपये सैलरी मिलती थी. ये स्कूल कोलकाता के भवानीपुर इलाके में था. जिसे बाद में राज्य सरकार ने रेनोवेट भी किया.

NTA से पहले कैसे होती थी NEET परीक्षा, तब इसका नाम क्या था? जानें ऐसे 10 सवालों के जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee Career Journey, Mamata Banerjee Qualification, Mamata Banerjee Lawyer, Mamata Banerjee Law, Mamata Banerjee Education Qualification
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com