विज्ञापन

ये दिमागी सवाल कर देंगे कन्फ्यूज, टॉपर्स भी हो जाते हैं फेल, क्या आप हल कर पाएंगे?

कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में Logical Reasoning के सवाल गति और सटीकता का खेल है. एग्जाम के दौरान अगर आप Logical Reasoning के सवालों को तेजी से हल करना चाहते हैं, तो इनकी प्रैक्टिस करें. जितना ज्यादा आप प्रैक्टिस करेंगे, ये सवाल उतने ही कम समय में हल कर सकेंगे.

ये दिमागी सवाल कर देंगे कन्फ्यूज, टॉपर्स भी हो जाते हैं फेल, क्या आप हल कर पाएंगे?
बिना देरी किए नीचे दिए गए सवालों के जवाब आप 2 मिनट में देकर दिखाएं.

लॉजिकल रीजनिंग के सवाल लगभग हर कॉम्पिटिटिव एग्जाम में पूछे जाते हैं. ये प्रश्न आपकी सोचने की क्षमता, विश्लेषण करने (Analyze), पैटर्न पहचानने और समस्या सुलझाने (Problem-Solving) के स्किल असेसमेंट करते हैं. ये सवाल देखने में बेहद ही सरल लगते हैं, लेकिन जब आप इन्हें हल करते हैं, तो ये दिमाग घुमा देते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Bank, Railway, CLAT की तैयारी कर रहे लोगों को लॉजिकल रीजनिंग के सवालों की अच्छे से प्रैक्टिस करनी चाहिए. प्रैक्टिस की मदद से ही इन सवालों को अच्छे से हल किया जा सकता है. आज हम कुछ ऐसी ही सवाल आपके लिए लेकर आए हैं. तो बिना देरी किए नीचे दिए गए सवालों के जवाब आप 2 मिनट में देकर दिखाएं.

सवाल: 6, 12, 20, 30, ?
A. 36
B. 40
C. 42
D. 48

उत्तर: इस सवाल का जवाब C यानी 42 है. इसका पैटर्न कुछ इस तरह है  6 + 6 = 12 12 + 8 = 20 20 + 10 = 30 30 + 12 = 42

सवाल: CAT = DBU, तो DOG = ?
A. EPH
B. FQI
C. EPH
D. FPH

उत्तर: A (EPH)
(हर अक्षर +1 आगे बढ़ाया गया है)

सवाल: पुस्तक : ज्ञान :: भोजन : ?
A. पानी
B. ऊर्जा
C. स्वाद
D. खाना

उत्तर: B (ऊर्जा)

सवाल:.एक व्यक्ति उत्तर की ओर 10 मीटर चलता है, फिर दाएं मुड़कर 5 मीटर चलता है, फिर दाएं मुड़कर 10 मीटर चलता है। अब वह किस दिशा में है?
A. उत्तर
B. दक्षिण
C. पूर्व
D. पश्चिम

 उत्तर: B (दक्षिण)

कॉम्पिटिटिव एग्जाम में पूछे जाने वाले इस तरह के सवालों को केवल प्रैक्टिक के जरिए ही तेजी से हल किया जा सकता है. इसलिए लॉजिकल रीजनिंग के सवाल को जितना हो सके हल करें, ऐसे करने से आपकी सोचने की और इस तरह के सवालों को हल करने की स्पीड अपने आप भी बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें- ऐसा कौन सा कमरा है जिसमें न दरवाजा होता है न खिड़की? 99 % लोगों को नहीं पता इसका आंसर, आप करके दिखाएं इसे हल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com