Churchill Scholarship 2026 : जब प्रतिभा और मेहनत का मिलन होता है, तो इतिहास लिखा जाता है. भारतीय मूल के छात्र ऋतिक विश्वनाथ (Krithik Vishwanath) ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. रितिक ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एकेडेमिक ऑनर्स (Academic Honors) में से एक, चर्चिल स्कॉलरशिप (Churchill Scholarship) हासिल की है. रितिक को मिली यह ख्याति उनकी यूनिवर्सिटि के लिए भी एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि 36 साल के लंबे इंतजार के बाद वहां के किसी छात्र ने यह गौरव हासिल किया है. चलिए जानते हैं कौन हैं ऋतिक विश्वनाथ और क्या है उनक उपलब्धि.
कौन हैं ऋतिक विश्वनाथ और उनकी अचीवमेंट?
ऋतिक वर्तमान में कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स जैसे कठिन विषयों में अपनी ट्रिपल डिग्री (Triple Degree) पूरी कर रहे हैं. चर्चिल स्कॉलरशिप विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा छात्रों को दी जाती है. इस स्कॉलरशिप के तहत रितिक को यूनाइटेड किंगडम (UK) में पूरी तरह से फुली फंडेड (Fully Funded) मास्टर डिग्री करने का चांस मिलेगा.
जिज्ञासा से कैंसर रिसर्च तक का सफर
ऋतिक की रुचि हमेशा से गणित और समस्याओं को सुलझाने में रही थी. उनके करियर को नई दिशा तब मिली जब उन्होंने कम्प्यूटेशनल ऑन्कोलॉजी में कदम रखा. उन्होंने सीखा कि कैसे गणितीय मॉडल के जरिए कैंसर जैसी जटिल बीमारियों को समझा और उनका इलाज ढूंढा जा सकता है.
एक प्रमुख मेडिकल सेंटर में शोध के दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को हेल्थकेयर से जोड़ने पर काम किया. उन्होंने ऐसे 'कॉम्पैक्ट AI मॉडल' विकसित किए जो व्यक्तिगत उपकरणों (Personal Devices) पर भी काम कर सकें, जिससे डेटा की गोपनीयता बनी रहे और मरीजों को सटीक चिकित्सा सलाह मिल सके.
फ्यूचर विजन: AI से बदलेगा अस्पताल का चेहरा
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपने समय के दौरान, ऋतिक स्वास्थ्य प्रणालियों में AI के उपयोग पर शोध करेंगे. उनके मुख्य लक्ष्यों में शामिल हैं:
- डेटा मॉडल के जरिए यह अनुमान लगाना कि मरीज को कब डिस्चार्ज किया जा सकता है.
- स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुव्यवस्थित और त्वरित बनाना.
- तकनीक के जरिए इलाज को हर व्यक्ति के लिए अधिक व्यक्तिगत और सुलभ बनाना.
- सफलता का मंत्र और भविष्य के लक्ष्य
ऋतिक भविष्य में एक फिजिशियन-साइंटिस्ट बनना चाहते हैं. वह अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपने मेंटर्स और अपनी जिज्ञासा को देते हैं. उनके सहयोगियों का कहना है कि नए टूल्स और तरीकों को सीखने की उनकी ललक ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है.
आने वाले छात्रों को ऋतिक एक साधारण सी सलाह देते हैं: "खूब इंवेस्टिगेशन करें, नई चुनौतियों को स्वीकार करें और बिगनर (Beginner) बनने से कभी न डरें."
यह भी पढ़ें : अब सामने आया राजस्थान बोर्ड का असली Topper, दोनों हाथ नहीं होने पर भी हासिल किए 100% मार्क्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं