विज्ञापन

JEECUP 2026 परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, अब इस दिन होगा एग्जाम, 25 मई को आएगा एडमिट कोर्ड

JEECUP 2026 परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया गया. अब ये परीक्षा 2 जून से शुरू होगी. जो भी उम्मीदवार ये परीक्षा इस साल देने जा रहे हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट eecup.admissions.nic.in जाकर नोटिफिकेशन को सही से पढ़ लें.

JEECUP 2026 परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, अब इस दिन होगा एग्जाम, 25 मई को आएगा एडमिट कोर्ड
UPJEE पॉलिटेक्निक 2026 प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम में बदलाव

JEECUP 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEECUP) ने UPJEE पॉलिटेक्निक 2026 प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 15 से 22 मई के बीच होनी थी. लेकिन अब एग्जाम की तारीख में बदलाव किया गया है. उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के अनुसार अब ये परीक्षा 2 जून से 9 जून 2026 तक होगी. जबकि एडमिट कार्ड 25 मई को जारी कर दिए जाएंगे. एडमिट कार्ड को ऑफिशियल  वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा. .

JEECUP 2026 परीक्षा की तारीख क्यों बदली गई

इंजीनियरिंग, फार्मेसी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हजारों छात्रों ने एग्जाम की डेट बढ़ाने की अप्रील की थी. ताकि उन्हें तैयारी के लिए और समय मिल सके.

JEECUP 2026: एग्जाम पैटर्न

  1. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी. अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी.
  2. परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे.
  3. भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे.
  4. प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को +4 अंक मिलेंगे.
  5. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

1.एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
2.होमपेज पर आपको 'JEECUP Admit Card 2026' का लिंक मिलेगा, इसपर क्लिक कर दें.
3.उस लिंक पर क्लिक करें और फिर जरूरत के हिसाब से अपनी जानकारी दर्ज करें.
4.आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा.
5.एडमिट कार्ड की PDF फाइल डाउनलोड करें भविष्य के लिए
 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे महत्वपूर्ण अपडेट और निर्देशों के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEECUP 2026 Exam Date, JEECUP 2026 New Exam, UPJEE Polytechnic 2026, JEECUP Admit Card, JEECUP 2026 Exam Pattern CBT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com