विज्ञापन

JEE Main 2026 रिजल्ट का पूरा PDF, एक जगह चेक कर लें टॉपर्स लिस्ट और कटऑफ की हर जानकारी

JEE Main Result PDF: रिजल्ट के साथ एनटीए की तरफ से कटऑफ भी जारी की गई है. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे देख सकते हैं. इसके अलावा टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है.

JEE Main 2026 रिजल्ट का पूरा PDF, एक जगह चेक कर लें टॉपर्स लिस्ट और कटऑफ की हर जानकारी
JEE Main Result PDF: रिजल्ट का पूरा पीडीएफ

JEE Main Result 2026 PDF: NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Main 2026 सेशन-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है, जिसमें एक लड़की भी शामिल है. B.E./B.Tech के लिए कैटेगरी वाइज कटऑफ भी बताई गई है. साथ ही तमाम टॉपर्स के नाम भी जारी किए गए हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी, ऐसे में हम आपके लिए पूरा पीडीएफ लेकर आए हैं, जिसमें आप रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी देख सकते हैं. 

ये रहा JEE Main का पीडीएफ

लाखों छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस साल परीक्षा दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में आयोजित की गई, जिसमें कुल 15,38,468 यूनिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया. परीक्षा देश-विदेश के कुल 319 शहरों में आयोजित की गई, जिनमें भारत के बाहर के 15 शहर भी शामिल रहे. परीक्षा 13 भाषाओं में कराई गई. अप्रैल सत्र में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 93.11 प्रतिशत दर्ज की गई. 

कटऑफ भी हुई जारी 

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी हुई है. अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए न्यूनतम पर्सेंटाइल 93.41 निर्धारित किया गया है. EWS के लिए 82.41, OBC-NCL के लिए 80.92, SC के लिए 63.91 और ST के लिए 52.01 पर्सेंटाइल तय किया गया है. इस साल कुल 26 अभ्यर्थियों ने पेपर-1 में 100 NTA स्कोर प्राप्त किया. टॉपर्स में आरुष सिंघल (चंडीगढ़), श्रेयस मिश्रा (दिल्ली) और पासाला मोहित (आंध्र प्रदेश) शामिल हैं. महिला वर्ग में तेलंगाना की मल्लवरापू आसना ने 99.998 पर्सेंटाइल के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com