विज्ञापन

JEE Main Exam City Slip 2026 Released: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड

सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. JEE मेन सेशन 2 का एडमिट कार्ड एग्जाम की तारीख से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड हासिल किया जा सकेगा.

JEE Main Exam City Slip 2026 Released: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड
JEE Main 2026 सेशन 2 की परीक्षा अप्रैल में होगी.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. जिन कैंडिडेट्स ने JEE Main सेशन 2 एग्जाम के लिए अप्लाई किया है. वो NTA की साइट पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक कर लें. सिटी इंटिमेशन स्लिप को JEE Main एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके डाउनलोड किया जा सकता है. इसके अलावा NTA ने JEE Main 2026 (अप्रैल) सेशन परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा कर दी है.

NTA के अनुसार JEE Main 2026 सेशन 2 की परीक्षा अप्रैल में होगी. पेपर 1 का आयोजन 02, 04, 05, 06 और 08 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. वहीं पेपर 2: 07 अप्रैल 2026 को होगा. बता दें कि  सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 13 मार्च, 2026 को बंद हुई है. जिसके बाद से ही उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख का इंतजार था.

JEE Main 2026 सेशन 2 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  1. JEE Main 2026 सेशन 2 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर, "कैंडिडेट एक्टिविटी" बोर्ड दिखेगा. इसके नीचे सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें.
  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
  4. आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

याद रखें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. JEE मेन सेशन 2 का एडमिट कार्ड एग्जाम की तारीख से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड हासिल किया जा सकेगा.

बता दें कि JEE Main 2026 सेशन 1 एग्जाम  21 जनवरी से 29 जनवरी तक कंप्यूटर-बेस्ड मोड में हुआ था. जो कि दो शिफ्ट में हुआ था. सुबह की शिफ्ट सुबह 9 AM से दोपहर 12 PM तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 3 PM से शाम 6 PM तक थी.

ये भी पढ़ें- DigiLocker पर कैसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट? बिहार और राजस्थान बोर्ड के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com