विज्ञापन

JEE Advanced में टॉप करने वालों को किस IIT में मिलता है एडमिशन? जानें क्या होता है फायदा

जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2026) का रिजल्ट कल जारी कर दिया गया है. ऐसे में अब आइए जानते हैं टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की पहली पसंद आईआईटी बॉम्बे क्यों है और क्या हैं इसमें पढ़ाई करने के फायदे क्या हैं.

JEE Advanced में टॉप करने वालों को किस IIT में मिलता है एडमिशन? जानें क्या होता है फायदा
आईआईटी बॉम्बे का एंटरप्रेन्योरशिप सेल (E-Cell) बहुत मजबूत है.

देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) का रिजल्ट आते ही देश के टॉपर्स के बीच देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (IITs) में सीट पक्की करने की होड़ मच जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 से लेकर टॉप 100 रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स की पहली पसंद कौन सा आईआईटी होता है? आइए जानते हैं कि देश के सुपर-ब्रेन किस आईआईटी में एडमिशन लेते हैं और वहां पढ़ाई करने के फायदे क्या हैं.

टॉपर्स का अल्टीमेट डेस्टिनेशन IIT Bombay 

पिछले कई सालों के ट्रेंड्स को देखें, तो जेईई एडवांस्ड में टॉप करने वाले छात्रों की सबसे पहली चॉइस आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) रही है. आमतौर पर टॉप 100 रैंकर्स में से 60 से 70 फीसदी छात्र आईआईटी बॉम्बे के 'कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग' (CSE) कोर्स में ही एडमिशन लेते हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) और तीसरे नंबर पर आईआईटी मद्रास (IIT Madras) का नाम आता है.

आखिर क्यों है IIT बॉम्बे टॉपर्स की पहली पसंद?

एक आम आदमी के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर सभी टॉपर्स मुंबई (आईआईटी बॉम्बे) ही क्यों जाना चाहते हैं? आइए जानते हैं वजह...

बेस्ट प्लेसमेंट

आईआईटी बॉम्बे का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेजोड़ है. यहां के छात्रों को करोड़ों रुपये के डोमेस्टिक और इंटरनेशनल पैकेज मिलते हैं. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, और ऐपल जैसी दुनिया की दिग्गज कंपनियां यहां सबसे पहले पहुंचती हैं.

स्टार्टअप कल्चर और नेटवर्किंग

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है. आईआईटी बॉम्बे का एंटरप्रेन्योरशिप सेल (E-Cell) बहुत मजबूत है. देश के कई सफल स्टार्टअप्स के फाउंडर्स यहीं से निकले हैं, जिससे छात्रों को एक शानदार बिजनेस और कोडिंग एनवायरनमेंट मिलता है.

ग्लोबल एक्सपोजर

यहां के प्रोफेसर्स, रिसर्च फैसिलिटी और एलुमनाई नेटवर्क दुनिया भर में फैले हैं, जो छात्रों के करियर को एक ऊंची उड़ान देते हैं.

क्या होता है टॉप आईआईटी में पढ़ने का फायदा?

टॉप आईआईटी से पढ़ाई करने के फायदे सिर्फ एक अच्छी नौकरी तक सीमित नहीं हैं.

पर्सनालिटी डेवलपमेंट

यहां देश के सबसे तेज दिमाग वाले युवा एक साथ रहते हैं, जिससे कॉम्पिटिशन और सीखने की क्षमता का जबरदस्त विकास होता है.

आर्थिक सुरक्षा

यहां से पास आउट होने वाले छात्रों का भविष्य सुरक्षित माना जाता है. मंदी के दौर में भी इन संस्थानों के छात्रों की डिमांड बनी रहती है.

ग्लोबल रीच

अगर छात्र आगे चलकर विदेश में पढ़ाई या नौकरी करना चाहते हैं, तो आईआईटी की डिग्री को दुनिया भर में बेहद सम्मान की नजर से देखा जाता है.

यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग में एडमिशन की रेस शुरू, JoSAA काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com