विज्ञापन

SVPNPA में 78 RR दीक्षांत परेड में 151 अफसरों में छा गईं IPS कुहू गर्ग व अरुष‍ि शर्मा, देखें तस्‍वीरें

हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 78वें RR बैच की दीक्षांत परेड आयोजित हुई. 151 प्रोबेशनर पास आउट हुए. गुजरात कैडर की IPS कुहू गर्ग को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर मिला, जबकि ऋषभ भट्ट, आरुषि शर्मा, बी. शिवचंद्रन और लेकज़िन पेल्डेन ल्हामो ने प्रतिष्ठित ट्रॉफियां जीतीं.

SVPNPA में 78 RR दीक्षांत परेड में 151 अफसरों में छा गईं IPS कुहू गर्ग व अरुष‍ि शर्मा, देखें तस्‍वीरें
IPS कुहू गर्ग को बेस्ट आउटडोर प्रोबेशनर के लिए एसोसिएशन का स्वॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
SVPNPA
  • तेलंगाना के हैदराबाद में SVPNPA में 78वें RR बैच की दीक्षांत परेड 17 अक्टूबर 2026 को हुई
  • कुल 151 प्रोबेशनर पास आउट हुए, जिनमें 16 विदेशी और 37 महिला प्रोबेशनर शामिल हैं
  • यूनियन होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन ने परेड का निरीक्षण कर सभी प्रोबेशनरों के सफल करियर की कामना की

तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 17 अक्टूबर 2026 को 78वें RR बैच की दीक्षांत परेड हुई. अकादमी से कुल 151 प्रोबेशनर पास आउट हुए हैं, जिनमें 16 विदेशी और 37 महिला प्रोबेशनर शामिल हैं. गोविंद मोहन, IAS, यूनियन होम सेक्रेटरी ने 78 RR के गौरव उप्पल, IPS (पंजाब) की कमांड में हुई दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया. उन्होंने ऑल इंडिया सर्विसेज के विज़नरी आर्किटेक्ट और भारत के आयरन मैन सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की. 

78th rr batch svpnpa hyderabad passing out parade

78th rr batch svpnpa hyderabad passing out parade Photo Credit: SVPNPA

यूनियन होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन ने परेड को संबोधित किया और सभी प्रोबेशनरों के सफल करियर की कामना की. उन्होंने प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों को देश सेवा में उनके कर्तव्यों की भी याद दिलाई. साथ ही, भारतीय पुलिस सेवा के उन बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की सेवा में अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया. आइए जानते हैं कि 78 RR बैच के आईपीएस अधिकारियों में से कौन किस वजह से चर्चा में रहा.

78th rr batch svpnpa hyderabad passing out parade

78th rr batch svpnpa hyderabad passing out parade Photo Credit: SVPNPA

IPS कुहू गर्ग

बेस्ट आउटडोर प्रोबेशनर के लिए IPS एसोसिएशन का स्वॉर्ड ऑफ ऑनर गुजरात कैडर की 78 RR की IPS कुहू गर्ग को दिया गया. 

78th rr batch svpnpa hyderabad passing out parade

लेकज़िन पेल्डेन ल्हामो ने आउटडोर विषयों में प्रोफिशिएंसी के लिए BSF ट्रॉफी जीती.  Photo Credit: SVPNPA

लेकज़िन पेल्डेन ल्हामो

रॉयल भूटान पुलिस की लेकज़िन पेल्डेन ल्हामो ने आउटडोर विषयों में प्रोफिशिएंसी के लिए BSF ट्रॉफी और फेज-I में बेस्ट फॉरेन ऑफिसर ट्रेनी के लिए डायरेक्टर ट्रॉफी जीती. 

Rishabh Bhatt, IPS(P) of 78 RR , Kerala cadre

केरल कैडर के 78 RR के IPS ऋषभ भट्ट     Photo Credit: SVPNPA

IPS ऋषभ भट्ट

इक्विटेशन के लिए टोंक कप केरल कैडर के 78 RR के IPS ऋषभ भट्ट को दिया गया. 

ips kuhu garg sword of honour 78th rr batch svpnpa hyderabad passing out parade

तमिलनाडु कैडर के 78 RR के IPS बी. शिवचंद्रन  Photo Credit: SVPNPA

IPS बी. शिवचंद्रन

तमिलनाडु कैडर के 78 RR के IPS बी. शिवचंद्रन ने पुलिस साइंसेज के लिए नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) ट्रॉफी और कंप्यूटर स्टडीज़ के लिए नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ट्रॉफी जीती. 

Aarushi Sharma, IPS (P), 78 RR, Assam cadre

IPS आरुषि शर्मा  Photo Credit: SVPNPA

IPS आरुषि शर्मा

लॉ के लिए मणिपुर कप असम कैडर की 78 RR की IPS आरुषि शर्मा को दिया गया.

सुजीत पांडे, IPS, डायरेक्टर, SVP NPA ने 78 RR के प्रोबेशनरों को देश की सेवा करने की शपथ दिलाई. 

यह भी पढ़ें- उर्मी सिन्हा देश की यंगेस्‍ट IPS अध‍िकारी, 21 की उम्र में क्रैक की UPSC, अब कहां म‍िलेगी पोस्टिंग? 
यह भी पढ़ें-  SVPNPA पासिंग आउट परेड: देश को म‍िले 135 IPS अफसर, नशा-साइबर क्राइम पर बड़ा अलर्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, SVPNPA, Indian Police Service
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com