भारत के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में शामिल IIT Kharagpur ने अमेरिका में अपनी पहुंच को और मजबूत करते हुए ह्यूस्टन में Texas AI Learning Centre की शुरुआत की है. यह सेंटर IIT Kharagpur Outreach Network के सहयोग से स्थापित किया गया है और इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री से जुड़े समाधान विकसित करना है.
सेंटर का उद्घाटन भारत के महावाणिज्यदूत DC Manjunath, Tagore Centre Foundation के सह-संस्थापक एवं IIT Kharagpur Foundation के अध्यक्ष डॉ. असोक देसारकर तथा IIT Kharagpur के डायरेक्टर प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से किया. इस पहल को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और IIT Kharagpur के 75वें स्थापना वर्ष के अवसर पर लॉन्च किया गया. आयोजकों ने इसे भारत-अमेरिका के बीच शिक्षा और तकनीक सहयोग का अहम कदम बताया.
उद्घाटन के दौरान भारतीय महावाणिज्यदूत DC Manjunath ने कहा कि AI के क्षेत्र में बढ़ता भारत-अमेरिका सहयोग दोनों देशों के संस्थानों के लिए नए अवसर खोल रहा है और इससे तकनीकी साझेदारी को नई दिशा मिलेगी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं