विज्ञापन

स्कूल में बच्चों के साथ प्रार्थना करने लगा डॉगी, वीडियो देखकर लोग बोले- 'ये तो समझदार निकला'

Viral Assembly Dog : स्कूल की मॉर्निंग असेंबली आमतौर पर अनुशासन और प्रार्थना के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार वहां एक ऐसा मेहमान पहुंच गया जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यह वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर छाई हुई है.

सिक्किम के स्कूल से आया प्यारा वीडियो

Viral Assembly Dog: स्कूल की मॉर्निंग असेंबली में आपने अक्सर बच्चों को प्रार्थना करते हुए देखा होगा. लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने नेटीजन्स का दिल जीत लिया है. स्कूल की मॉर्निंग असेंबली आमतौर पर अनुशासन और प्रार्थना के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार वहां एक ऐसा मेहमान पहुंच गया जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल, एक सफेद कुत्ता बच्चों के बीच स्कूल असेंबली में शामिल हो गया और जिस अंदाज में वह प्रार्थना के दौरान नजर आया, उसने लोगों को हैरान भी किया और भावुक भी.

बच्चों के साथ खड़ा होकर करने लगा प्रार्थना

वायरल वीडियो में स्कूल के बच्चे लाइन में खड़े होकर मॉर्निंग प्रेयर गाते दिखाई दे रहे हैं. तभी कैमरा जैसे ही दूसरी तरफ घूमता है, वहां एक सफेद कुत्ता नजर आता है. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि कुत्ता अपने पिछले पैरों पर खड़ा था और उसने अपने अगले पंजे ऊपर उठाए हुए थे. उसका यह अंदाज बिल्कुल ऐसा लग रहा था मानो वह भी बच्चों के साथ प्रार्थना कर रहा हो. कुछ देर बाद वह आराम से नीचे बैठ गया और बच्चों के बीच शांत होकर असेंबली का हिस्सा बन गया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद देखते ही देखते यह वायरल हो गया. वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “मॉर्निंग असेंबली में कौन आया है?” क्लिप पर हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं. किसी ने इसे इंसानों और जानवरों के बीच खूबसूरत जुड़ाव बताया, तो किसी ने इसे दिन का सबसे प्यारा वीडियो कहा.

एक यूजर ने लिखा, “ये कुत्ता तो कई स्टूडेंट्स से ज्यादा डिसिप्लिन्ड निकला.” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “लगता है इसे असेंबली का पूरा महत्व समझ में आ गया.” कुछ लोगों ने कहा कि वीडियो देखकर उन्हें अपने स्कूल के दिन याद आ गए. कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि कुत्ते की शांत मौजूदगी ने पूरे माहौल को और ज्यादा सुकूनभरा बना दिया.

इंटरनेट पर छा गया ‘असेंबली डॉग'

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सिर्फ इसलिए वायरल नहीं हो रहा क्योंकि उसमें एक कुत्ता दिख रहा है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि उसकी मासूम हरकतों ने लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया. यह वीडियो इस बात का भी खूबसूरत उदाहरण बन गया कि प्यार और अपनापन सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं होता. कभी-कभी जानवर भी अपने अंदाज में इंसानी दुनिया का हिस्सा बन जाते हैं.

ये भी पढ़ें - क्या साउथ एशिया का मतलब पाकिस्तान होता है? ट्रोल करने वालों को CBSE छात्र के भाई का करारा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Assembly Dog Video, Morning Prayer Dog Video, Sikkim School Assembly, Viral Video, Dog Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com