विज्ञापन
8 minutes ago

ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE Updates: जनवरी 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. रिजल्ट 1 मार्च, 2026 की शाम तक घोषित कर दिया जाएगा. उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर नतीजे का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा. जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर भरने को कहा जाएगा. ये जानकारी भरते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा. 

आपको बता दें कि ICAI साल में तीन बार CA फाइनल एग्जाम का आयोजन करता है. जो कि जनवरी, मई और सितंबर में होता है. हालांकि पहले यह सिर्फ दो बार होता था. 

ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE Updates:

ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE : स्कोरकार्ड में क्या होगा?

कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, DOB, Registration number, group vise marks, total marks और result/qualifying status (pass/fail)

ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE :रिजल्ट कहां और कैसे देखें

स्टूडेंट रिजल्ट जारी होने के बाद इन वेसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं-

icai.nic.in

icaiexam.icai.org

icai.org

शाम तक जारी कर दिए जाएंगे नतीजे

ICAI ने CA फाइनल जनवरी 2026 का रिजल्ट जारी होने का समय घोषित नहीं किया है. लेकिन आज शाम तक नतीजे घोषित होने की उम्मीद है.

CA मई 2026 रजिस्ट्रेशन 3 मार्च से होंगे शुरू

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, CA मई 2026 रजिस्ट्रेशन 03 मार्च, 2026 को ई-सर्विसेज पोर्टल पर शुरू करेगा.

इस लिंक पर जाकर करें स्कोरकार्ड हासिल

कैंडिडेट अपना CA फाइनल स्कोरकार्ड डाउनलोड ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट - icai.org या डायरेक्ट लिंक - icai.nic.in से हासिल कर सकते हैं.

ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE Updates: ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में कौन-कौन से पेपर्स होते हैं

ग्रुप I

पेपर-1: फाइनेंशियल रिपोर्टिंग

पेपर-2: एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट

पेपर-3: एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस और प्रोफेशनल एथिक्स

ग्रुप II

पेपर-4: डायरेक्ट टैक्स लॉज़ और इंटरनेशनल टैक्सेशन

पेपर-5: इनडायरेक्ट टैक्स लॉज़

पेपर-6: इंटीग्रेटेड बिज़नेस सॉल्यूशंस 

ICAI Final Result LIVE: CA फाइनल रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

ICAI Final Result LIVE: CA फाइनल रिजल्ट  डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

1.ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, यहां पर icai.nic.in/caresult लिंक मिलेगा.

2.CA फाइनल रिजल्ट January 2026 का लिंक जब एक्टिव होगो तो उसपर क्लिक कर दें.

3.अपना ICAI रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें

4.दिखाए गए CAPTCHA कोड को डालें

5.'सबमिट' पर क्लिक करें और अपना CA रिजल्ट चेक करें

ICAI CA Final Result LIVE: ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

ICAI CA Final Result LIVE: CA फाइनल Jan 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. याद रखें कि किसी भी कैंडिडेट को उनका स्कोरकार्ड मेल या पोस्ट पर नहीं भेजा जाएगा.

ICAI Final Result LIVE: 5 जनवरी से 16 जनवरी तक हुई थी परीक्षा

ICAI Final Result LIVE:  जनवरी में CA फाइनल एग्जाम 5, 7, 9, 11, 13 और 16 जनवरी को आयोजित हु आ था.

ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE Updates: कब हुई थी परीक्षा

ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE Updates: ग्रुप 1 की परीक्षा 5, 7 और 9 जनवरी, 2026 को हुई थी. जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 16 जनवरी, 2026 को हुई थी.

ICAI CA Final Exam: पेन और पेपर मोड में हुआ था एग्जाम

ICAI CA Final Exam पेन और पेपर मोड में हुआ था. इसमें कुल 6 पेपर होते हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. हर पेपर के कुल 100 अंक का होता है.

ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE: CA एग्जाम पास करने का क्राइटेरिया क्या है?

ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE: CA फाइनल एग्जाम पास करने के लिए कैंडिडेट को हर पेपर में कम से कम 40% अंक लाने होंगे. जबकि ओवरऑल 50% स्कोर करना होगा.

ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE: आज शाम तक रिजल्ट घोषित होने की संभावना है

ICAI ने रिजल्ट को लेकर हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसमें कहा था कि  जनवरी 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा का रिजल्ट 1 मार्च 2026 की शाम तक घोषित होने की संभावना है.

ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE Updates: आज किसी भी समय जारी होगा रिजल्ट

ICAI CA Final Result Jan 2026 के नतीजे आज जारी होने वाले हैं. ICAI के अनुसार शाम तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com